IPL 2022: जोस बटलर की सफलता का राज खुलते ही गुरु दक्षिणा लेने उतावले हुए मुश्ताक अहमद
जोस बटलर ने खोला अपनी सफलता का राज तो भावुक हुए मुश्ताक अहमद!
अद्यतन - Apr 28, 2022 4:25 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर शानदार फॉर्म में हैं। वह राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं, और जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दें रहे हैं।
जोस बटलर ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक खेले गए आठ मैचों में तीन शतकों की मदद से 499 रन बना चुके हैं, और ऑरेंज कैप की रेस में अग्रणी है। इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर के फॉर्म को देखते हुए उनके एक सीजन में विराट कोहली के सबसे ज्यादा 973 रनों के रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा रही हैं।
जोस बटलर ने खोला अपनी सफलता का राज तो भावुक हुए मुश्ताक अहमद
हाल ही में, जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के साथी खिलाड़ी आर अश्विन से बातचीत के दौरान अपनी शानदार बल्लेबाजी के पीछे के कारण का खुलासा किया था। जोस ने बटलर बताया कि पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर और इंग्लैंड के पूर्व सहायक कोच मुश्ताक अहमद ने उन्हें सलाह दी थी कि वह पहले ऑफ-साइड पर हिट करे, फिर उसके बाद लेग-साइड पर आए, और यह सलाह जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उनके बहुत काम आ रही है।
इस बीच, मुश्ताक अहमद ने जोस बटलर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी सलाह को याद रखने और श्रेय देने के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज का धन्यवाद अदा किया है। आपको बता दें, पाकिस्तानी दिग्गज साल 2008 से 2014 तक इंग्लैंड के साथ बतौर स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं।
मुश्ताक अहमद ने क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा: “मैंने छह साल इंग्लैंड के साथ काम किया और हमारे द्वारा किए गए तकनीकी काम को सभी याद रखते हैं। यह अच्छा है जब आप किसी के साथ काम करते हैं और वे इसे याद करते हैं, मैंने बटलर से बात की और उन्हें धन्यवाद भी कहा।”
पाकिस्तानी दिग्गज ने अंत में कहा: “कोच का काम अपने ज्ञान और अनुभव को खिलाड़ियों तक पहुंचाना है, बाकी सब कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर करता है। हम इस संस्कृति को पाकिस्तानी टीम में भी लाने की कोशिश कर रहे हैं।”