IPL 2022: RR बनाम MI मैच में हिटमैन के जूते थे खास, बता रहे थे ‘एंड प्लास्टिक वेस्ट’ की बात
समुद्री जीवों को लेकर रोहित शर्मा ने साझा किया खास संदेश!
अद्यतन - May 1, 2022 10:22 am

अपनी ऑन-फील्ड सक्रियता को जारी रखते हुए भारत और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से विशेष रूप से डिजाइन किए गए जूते पहनकर मैदान पर कदम रखा, जिसके द्वारा उन्होंने ‘एंड प्लास्टिक वेस्ट’ और ‘सेविंग मरीन लाइफ’ की अपनी मुहीम पर प्रकाश डाला हैं।
30 अप्रैल को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 44वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विशेष रूप से डिजाइन किए गए जूते पहनकर मैदान में उतरे थे, जिसमें कछुए को समुद्र के साफ नीले पानी में तैरते हुए दिखाया गया था, और साथ ही उन पर ‘एंड प्लास्टिक वेस्ट’ लिखा हुआ था।
यह तीसरी बार है जब रोहित शर्मा ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी मुहीम का समर्थन किया है। इससे पहले भारतीय कप्तान ने मुंबई इंडियंस (MI) के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अपनी इसी मुहीम का समर्थन करते हुए तीन-धारी कढ़ाई वाला जूता पहना था।
आपको बता दें, रोहित शर्मा ने जर्मन स्पोर्ट्सवियर कंपनी एडिडास के साथ साझेदारी में महासागरों की सफाई के लिए काम करने का संकल्प लिया है। वह मैदान पर और बाहर अपनी इस मुहीम को लेकर समर्पित रहे हैं, और आईपीएल के पिछले संस्करणों में भी वह पर्यावरणीय कारणों को बढ़ावा देते हुए देखे गए।
समुद्री जीवों को लेकर रोहित शर्मा का खास संदेश
हाल ही में रोहित शर्मा ने इस जूते की तस्वीरें इस मैसेज के साथ शेयर की थीं: “समुद्र मेरी खुशहाल जगह है। इस दुनिया जैसी कोई और दुनिया नहीं है, और इसे संरक्षित किया जाना चाहिए। हमारे महासागरीय स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक प्लास्टिक है! प्लास्टिक हमारे महासागरों को प्रदूषित कर रहा है और यह सिर्फ हमारा समुद्री जीवन नहीं है जो कीमत चुका रहा है। हमारी भलाई पूरी तरह से हमारे महासागरों पर निर्भर है। अगर महासागर ही नहीं होंगे तो कोई मानव जीवन भी नहीं होगा। सबसे छोटा और सबसे प्रभावी कदम जो आप उठा सकते हैं, वो है समुद्र में कचरा न फेंके और अपने आसपास के लोगों को ऐसा करने से रोकें।”
उन्होंने आगे लिखा: “एडिडास इंडिया के साथ, हम यहां एक स्थायी ग्रह बनाने के लिए यह कार्यभार संभालने के लिए तत्पर हैं। इस साल के आईपीएल में मेरे द्वारा बनाए गए प्रत्येक रन के लिए, एडिडास इंडिया मुंबई के समुद्र तटों से 10 प्लास्टिक की बोतलें उठाएगा।”