IPL 2024: रहाणे की सूझबूझ भरी फील्डिंग, रवींद्र के साथ मिलकर पकड़ा कैच और विराट को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रहाणे की सूझबूझ भरी फील्डिंग, रवींद्र के साथ मिलकर पकड़ा कैच और विराट को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

इस महत्वपूर्ण मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

CSK vs RCB (Pic SOurce-X)
CSK vs RCB (Pic SOurce-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

हालांकि उनका यह फैसला अभी तक काफी गलत साबित हुआ है। मुस्तफिजुर रहमान ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और आरसीबी के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने जबरदस्त फील्डिंग करते हुए विराट कोहली को वापस पवेलियन की राह दिखाई।

मुस्तफिजुर रहमान के ओवर में विराट कोहली बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े अजिंक्य रहाणे ने गेंद को काफी अच्छी तरह से पकड़ा और जैसे ही उन्होंने देखा कि वो बाउंड्री लाइन के पार जा रहे हैं उन्होंने तुरंत गेंद फेंक दी और रचिन रवींद्र ने इस कैच को पूरा किया।

खुद विराट कोहली भी अजिंक्य रहाणे की फील्डिंग को देख काफी हैरान थे। अजिंक्य रहाणे की फील्डिंग की चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने स्टेडियम में जमकर प्रशंसा की। तमाम फैसले ने उनके लिए जमकर चीयर किया।

काफी खराब स्थिति में है आरसीबी

आरसीबी ने 12 ओवर के भीतर ही 78 रन पर अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। उन्होंने इस मैच में शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन मुस्तफिजुर रहमान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

चेन्नई सुपर किंग्स में अभी तक इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और टीम खुद यही चाहेगी कि वो आरसीबी को जल्द से जल्द आउट करें और छोटे स्कोर का पीछा करें। वहीं आरसीबी को अगर यह मैच जीतना है तो टीम के बचे हुए बल्लेबाजों को यहां से अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना होगा। अब देखना यह है कि कौनसी टीम किस पर ज्यादा दबाव डाल पाती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?