क्या अगले सीजन फिर से एक ही टीम में होंगे हार्दिक पांड्या और कायरन पोलार्ड? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या अगले सीजन फिर से एक ही टीम में होंगे हार्दिक पांड्या और कायरन पोलार्ड?

आईपीएल 2021 तक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा थे।

Hardik Pandya and Kieron Pollard (Photo Source: IPL/BCCI)
Hardik Pandya and Kieron Pollard (Photo Source: IPL/BCCI)

2015 में अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से सात सीजन के लिए मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने के बाद और उनकी चार खिताबी जीत का एक अभिन्न हिस्सा बनने के बाद, हार्दिक पांड्या को 2022 सीजन के लिए पांच बार के चैंपियन द्वारा रिलीज किया गया था, जिसके बाद उन्हें नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में ड्राफ्ट सिस्टम के जरिए टीम में शामिल किया और फिर बाद में उन्हें अपना कप्तान भी नियुक्त किया।

जीटी और एमआई के बीच खेले गए मैच से पहले, हार्दिक ने कहा है कि यदि संभव हो तो वह अगले सत्र के लिए गुजरात टाइटंस की टीम में मुंबई इंडियंस के खेमे से एक खिलाड़ी को शामिल करना चाहेंगे। दरअसल गुजरात के कप्तान हार्दिक कैरेबियाई ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड को टीम में शामिल करना चाहते हैं जो मुंबई इंडियंस में हार्दिक के साथी थे और उनके और बड़े भाई क्रुणाल के अच्छे दोस्तों में से एक थे।

पोलार्ड गुजरात की टीम में आ सकते हैं- हार्दिक

हार्दिक पांड्या का एक वीडियो गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में हार्दिक ने कहा कि, “मैंने पोलार्ड को कुछ ही दिन पहले एक मैसेज भेजा था। मैंने कहा कि उम्मीद है आप अच्छे होंगे। मैंने बताया कि हम आपको मिस कर रहे हैं। मैंने मजाक में ये भी लिख दिया था कि आप अगले साल हमारी टीम में आ सकते हो। यह मेरी इच्छा थी लेकिन मुझे पता था कि ऐसा कभी हो नहीं सकता।”

इस बीच, पोलार्ड इस सीजन में बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं दिखे हैं। पोलार्ड का हाल आईपीएल 2022 में बेहद खराब रहा है। इस दिग्गज ऑलराउंडर ने सीजन में खेले 10 मुकाबलों में सिर्फ 129 रन ही बनाए हैं। वहीं पोलार्ड गेंद से भी सिर्फ 4 विकेट ले पाए हैं। पोलार्ड को मुंबई की टीम ने रिटेन किया था। ऐसा इसी लिए हुआ क्योंकि इस दिग्गज ऑलराउंडर ने मुंबई को 5 बार खिताब दिलाने में सबसे बड़ा रोल निभाया है।

वहीं गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही IPL सीजन में धमाल मचा रखा है। इस टीम ने अब तक हुए 11 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है। गुजरात के अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग मौके पर टीम के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। अभी तक खेले गए मैच के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी की भी खूब तारीफें हो रही हैं।

close whatsapp