जब मैदान पर आर अश्विन का बल्लेबाजी स्टाइल देख सब हंसने लगे…
आर अश्विन ने कल बल्लेबाज करते हुए लगाया था अर्धशतक।
अद्यतन - May 12, 2022 12:14 pm

राजस्थान टीम के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करना जानते हैं, साथ ही वो कई बार टीम इंडिया की जर्सी में अपने बल्ले का भी दम दिखा चुके हैं। लेकिन इस बार इस स्पिन गेंदबाज ने आईपीएल में अपना बल्ला चलाया है, वहीं उनके इस प्रदर्शन को देख हर को हैरान भी था। लेकिन आर अश्विन ने बल्लेबाज करते हुए कुछ ऐसा कर दिया, कि फैन्स हैरान होने के साथ-साथ हंसने भी लगे और ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।
आर अश्विन बल्लेबाजी के दौरान बैठ क्यों गए भाई?
आईपीएल में इस बार सभी को राजस्थान टीम पसंद आ रही है, जहां टीम में चहल और आर अश्विन जैसे टॉप के बल्लेबाज हैं। वहीं टीम के पास बटलर और हेटमायर जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी हैं, लेकिन कल रात टीम को दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस हार के बाद से अंतिम चार की गणित बहुत मजेदार हो गई, साथ ही राजस्थान इस मुकाबले को हार के भी तीसरे स्थान पर मौजूद है और टीम को अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे।
*आर अश्विन ने कल बल्लेबाज करते हुए लगाया था अर्धशतक।
*इस दौरान अश्विन ने मारा था एक बेहद कमाल का छक्का।
*छक्के को मारने के लिए इस खिलाड़ी ने लिया था काफी अलग स्टांस।
*इस बल्लेबाजी स्टांस में अश्विन काफी नीचे की तरफ बैठने जैसे हो गए थे।
एक नजर उस स्टांस की तस्वीर पर भी
Unique and innovative!
What's your thoughts on Ravi Ashwin's batting stance?#Epic #TATAIPL #IPL2022 #RRvDC #HallaBol pic.twitter.com/nu6g6CgP2x
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 11, 2022
आर अश्विन ने कुछ इस तरह मारा छक्का
https://twitter.com/krishnaa_ti/status/1524404868764823552?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1524456889106370561%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsit-and-deliver-ravi-ashwins-unique-low-batting-stance-against-dc-become-talk-of-the-town%2F
दिल्ली टीम ने मारी बाजी
वहीं कल रात के मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए, जहां टीम की तरफ से अश्विन और देवदत्त ने शानदार पारियां खेली। जब बारी आई टारगेट का पीछा करने की, तो दिल्ली के डेविड वॉर्नर ने नाबाद 52 रन बनाए, तो मार्श के बल्ले से 89 रन निकले और टीम ये मुकाबला आसानी से जीत गई। इस दौरान राजस्थान के गेंदबाज काफी संघर्ष कर रहे थे और दिल्ली के 2 ही बल्लेबाज आउट हुए।