बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों का उड़ाया मजाक!
पाकिस्तानी टीम आज नीदरलैंड्स के खिलाफ खेल रही है अपना मैच।
अद्यतन - Oct 30, 2022 1:52 pm

बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में एक अलग रंग में नजर आ रहे हैं, जहां इस खिलाड़ी ने पहले मैच से ही खुद को साबित करना शुरू कर दिया था और वो अगले मैच में भी जारी रहा। इस बीच कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख एक बार के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे।
बल्लेबाज विराट कोहली को रोकना अब मुश्किल है बॉस!
टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली एशिया कप 2022 से ही शानदार लय में लौट आए थे, वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप में वो पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाते हुए जीत के हीरो रहे औऱ नीदरलैंड्स के खिलाफ भी उन्होंने कमाल की 50 प्लस वाली पारी खेली।
जब बल्लेबाज विराट कोहली को होटल में मिले पाकिस्तानी खिलाड़ी
*पाकिस्तानी टीम आज नीदरलैंड्स के खिलाफ खेल रही है अपना मैच।
*पाक-नीदरलैंड्स का मैच पर्थ में खेला जा रहा है, भारत का मैच भी यहां है।
*इस दौरान पाक गेंदबाजों से मिले टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली।
*कोहली ने पाक गेंदबाज शाहीन शाह और हैरिस राऊफ से की काफी बात।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बात करते हुए विराट कोहली
हर मैच के बाद पोस्ट डाला था टीम इंडिया का ये खिलाड़ी
पाकिस्तान टीम ने तीसरे मैच में की काफी शानदार शुरूआत
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम आज अपना तीसरा मैच खेल रही है, जहां उसका सामना नीदरलैंड्स से हो रहा है और इस मैच में पाक टीम की धमाकेदार प्रदर्शन रहा है अभी तक।