सुनील शेट्टी ने दिया अथिया और केएल राहुल की शादी को ग्रीन सिग्नल!
अथिया और केएल राहुल की शादी पर सुनील शेट्टी ने दिया बयान।
अद्यतन - मई 17, 2022 3:51 अपराह्न

इन दिनों क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी की शादी की खबरें जमकर वायरल हो रही है, कोई उनकी शादी की तारीख बता रहा है तो कोई उनकी शादी की जगह बता रहा है। फिलहाल दोनों ने इस पर खुलकर अभी तक बात नहीं की है, जिसके बाद से कयासों का दौर तेज हो गया है। लेकिन इन सभी के बीच अथिया शेट्टी के पिता यानी की सुनील शेट्टी ने पहली बार दोनों की शादी पर खुलकर बात की है और एक बड़ा बयान साझा किया है।
केएल राहुल के साथ ही बेटी अथिया की शादी करवाना चाहते हैं सुनील शेट्टी!
सुनील शेट्टी ने शायद केएल राहुल को अपना दामाद मान ही लिया है, जिसका उदाहरण आईपीएल के मैचों में देखने को मिला। जहां केएल इस बार LSG टीम के कप्तान हैं और उनके कई मैच सुनील शेट्टी देखने पहुंचे थे। वहीं केएल राहुल के शतक पर सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसके बाद से ये तो पक्का हो गया था कि राहुल-अथिया के रिश्ते पर पिता सुनील शेट्टी भी खुश हैं।
*अथिया और केएल राहुल की शादी पर सुनील शेट्टी ने दिया बयान।
*केएल राहुल अच्छा लड़का है और वो मुझे पसंद हैं- सुनील शेट्टी।
*सुनील बोले- शादी का फैसला अथिया और केएल राहुल लेंगे।
*अथिया और केएल राहुल के साथ मेरा आशीर्वाद है-सुनील शेट्टी।
केएल के शतक पर किया गया सुनील शेट्टी का सोशल मीडिया पोस्ट
केएल की टीम को प्लेऑफ में जाने का करना होगा इंतजार
वहीं दूसरी ओर केएल राहुल इस बार LSG टीम के कप्तान है, जहां ये टीम अंक तालिका पर तीसरे स्थान है। टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे हुए मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा, वहीं टीम को अपने आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा था और राजस्थान राहुल की टीम को हरा के दूसरे नंबर पर आ गई थी।