LSG के खिलाफ मिली हार के बाद रिंकू सिंह नहीं रोक पाए अपने आंसू!
लखनऊ के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह ने 15 गेंदों में बनाए 40 रन।
अद्यतन - May 19, 2022 2:28 pm

आईपीएल 2022 का 66 वां लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में भले ही केकेआर को दो रनों से हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आखिरी के ओवरों में कुछ ऐसी पारी खेली, जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। सिर्फ 15 गेंदों में 40 रन बनाकर उन्होंने ये मैच लगभग कोलकाता की झोली में डाल दिया था।
लेकिन जब टीम को दो गेंदों में तीन रनों की जरूरत थी, उस वक्त वो एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए। आखिरी ओवर में इविन लुईस ने उनका एक कमाल का कैच लेकर उनकी यादगार पारी का अंत किया। जाहिर तौर पर आउट होने के बाद रिंकू काफी निराश दिखे और जब केकेआर को 2 रन से हार का सामना करना पड़ा तो उनके आंखों में आंसू थे।
You gotta feel for Rinku Singh there. From not finding a place in the XI to almost saving KKR from being eliminated, he gave his all tonight. pic.twitter.com/MQBefKaNiF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 18, 2022
केकेआर के लिए यह एक काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इस बीच रिंकू सिंह ने जिस दिन से टीम के लिए डेब्यू किया, उसके बाद से उन्होंने टीम के लिए शानदार बल्लेबाज की है। वह अंतिम ओवरों में अपनी पावर हिटिंग से टीम और फैंस को हमेशा प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मैच में भी रिंकू सिंह ने 23 गेंदों में 42 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
कोलकाता और लखनऊ के बीच कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
इस मैच की पहली पारी पूरी तरह से लखनऊ के सलामी बल्लेबाजों के नाम रही। केकेआर गेंदबाज पूरे 20 ओवर में एक भी विकेट नहीं ले पाए। डी कॉक के शानदार शतक (70 रन पर 140*) और राहुल की अर्धशतकीय पारी के बदौलत (51 रन पर 68 *) लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूरे 20 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 210 रन बनाए।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत की बेहद खराब रही । हलांकि श्रेयस अय्यर और नितीश राणा ने तेजी से रन बनाते हुए मैच में कोलकाता की वापसी कराने की कोशिश की। वहीं के अंत के ओवरों में रिंकू सिंह ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन वो अपनी आतिशी पारी से टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पंहुचा सके। इस हार के साथ ही अब केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।