राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
यदि राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में जीत हासिल करती है, तो वह टॉप-2 पर खत्म करेगी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मई 19, 2022 11:03 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 68वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी तक 13 लीग मुकाबले में 8 जीत के साथ इस समय अंकतालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। जिसमें प्लेआफ के लिए टीम लगभग अपनी जगह को पक्का कर चुकी है। वहीं यदि टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करती है तो वह टॉप-2 में अपना स्थान बनाने में सफल रहेगी, जिससे पहले क्वालीफायर मुकाबले में उसे खेलने का मौका मिल जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं जिसमें टीम 13 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में जीत हासिल करने की वजह से पहले ही प्लेआफ की दौड़ की बाहर हो चुकी है। वहीं टीम की कोशिश इस सीजन का अंत जीत के साथ करने की होगी ताकि फैंस को खुश करने के साथ एक अच्छी विदाई ली जा सके।
मैच जानकारी:
मैच 68 – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
स्थान – ब्रेब्रोन स्टेडियम, मुंबई
दिन और समय – 20 मई को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट:
मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यह बल्लेबाजी के लिए पूरे इस सीजन में काफी मुफीद साबित हुई है। जिसके बाद टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
संभावित अंतिम एकादश:
राजस्थान रॉयल्स
इस मुकाबले को लेकर राजस्थान रॉयल्स की संभावित एकादश की बात की जाए तो उसमें कप्तान संजू सैमसन किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेंगे। पिछले मुकाबलों से जॉस बटलर का बल्ला खामोश देखने को मिला है।
संभावित एकादश
यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पद्दिकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैकॉय।
चेन्नई सुपर किंग्स
सीजन के आखिरी मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेंगे। जिसमें सभी की नजरें पिछले मुकाबले में अपने गेंदबाजी एक्शन से चर्चा में आने वाले मथीशा पथिराना पर भी रहने वाली हैं।
संभावित एकादश – रुतुराज गायकवाड़, डीवोन कॉन्वे, रोबिन उथप्पा, मोईन अली, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मिचल सेंटनर, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, मुकेश चौधरी।
संभावित Dream11 टीम:
जॉस बटलर (कप्तान), संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, डीवोन कॉन्वे (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, मोईन अली, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, मथीशा पथिराना, मुकेश चौधरी।