जब प्लेन को जल्दी लैंड करवाने की मांग करने लगे राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य!
राजस्थान रॉयल्स का अब अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा।
अद्यतन - May 22, 2022 2:13 pm

आईपीएल के 15वें सीजन की टॉप चार टीमों का पता चल चुका है। इस सीजन गुजरात, लखनऊ, राजस्थान और बैंगलोर की टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। इस सीजन प्लेऑफ के पहले दो मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे और इसके लिए सभी टीमें अब धीरे-धीरे वहां पहुंच रही हैं।
इसी बीच राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें टीम के खिलाड़ियों का मुंबई से लेकर कोलकाता तक की जर्नी को दर्शाया गया है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ख़राब मौसम के कारण सफर के दौरान खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लेकिन राजस्थान ने जिस अंदाज में इस वीडियो को बनाया है वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
यहां देखिए राजस्थान रॉयल्स का वो वीडियो
इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम 14 मुकाबले में 9 में जीत दर्ज करते हुए इस सीजन पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर अपने अभियान को खत्म किया। टीम इस वक्त शानदार लय में नजर आ रही है और उन्होंने अपने आखिरी मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से मात दी थी।
अब क्वालीफायर वन में गुजरात से भिड़ेगी राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स को पहले क्वालीफायर में गुजरात का सामना करना है। राजस्थान के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड शानदार है। ये दोनों टीमें एक बार इस सीजन में आमने-सामने हुई हैं और गुजरात ने उस मैच को 37 रन के अंतर से अपने नाम किया था। दोनों टीमों के के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके हैं। अगर यह टीम दो में से कोई भी इस मैच को जीत लेती है तो फाइनल में जगह बनाएगी।
राजस्थान की टीम पूरे सीजन में काफी संतुलित नजर आई है। बल्लेबाज हों या गेंदबाज हों या फील्डर टीम ने सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया है। रियान पराग ने कई शानदार कैच पकड़कर कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।