एलिमिनेटर मैच में 79 रन बनाने वाले केएल राहुल की आलोचना कर रहे हैं रवि शास्त्री
एलिमिनेटर मैच में केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ 79 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - मई 26, 2022 3:56 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 208 रनों का पीछा करने में विफल रहने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल की बल्लेबाजी स्टाइल पर सवाल उठाया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 79 रन बनाए लेकिन उन्होंने 58 गेंदों का सामना किया और टीम के लिए मैच नहीं खत्म नहीं कर पाए।
आरसीबी के खिलाफ मिडिल ओवर्स में केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। राहुल ने अच्छी शुरुआत की और उन्होंने लखनऊ को पावरप्ले में 62 रन बनाने में मदद की। उस दौरान 17 गेंदों में 26 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद राहुल खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके और अगले 7 ओवरों में केवल एक चौका लगाया जबकि रन रेट हर गेंद के साथ बढ़ रही थी।
रवि शास्त्री ने केएल राहुल की बल्लेबाजी की जमकर आलोचना की
रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “उन्हें थोड़ा पहले जाना बड़े शॉट्स खेलने के लिए चाहिए था। कभी-कभी, आप बहुत लंबा इंतजार करते हैं, लेकिन यहां, 9वें और 14वें ओवर के बीच, उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए था, जिसे टारगेट बनाया जाना चाहिए था, खासकर उस साझेदारी में।”
शास्त्री ने आगे कहा कि, “जब हुड्डा और राहुल जा रहे थे, मुझे लगता है कि भले ही उन्होंने उतना अच्छा किया, लेकिन केएल थोड़ा और चांस ले सकते थे। थोड़ा और चांस लें और वह 9वें और 13वें ओवर के बीच किसी को निशाना बना सकते थे क्योंकि अंत में हर्षल वापस आने वाले थे। अगर वो उस मौके पर जरुरी रन रेट कम कर देते, तो इससे आरसीबी थोड़ा घबरा जाती।”
एलएसजी और आरसीबी मैच की बात करें तो रजत पाटीदार के शानदार शतक के दम पर रेड आर्मी ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार किया। विराट कोहली और दिनेश कार्तिक ने भी छोटी-छोटी पारियां खेली। एलएसजी के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की।