‘जिसका इंतजार था, वह समय आ ही गया’, यशस्वी जायसवाल के टेस्ट डेब्यू पर सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से डोमिनिका में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Jul 12, 2023 7:52 pm

WI vs IND : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज यानी 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जा रहा है। जहां वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले से भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और इशान किशन अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।
मुकाबले के पहले से ही रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि चेतेश्वर पुजारा की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है और भारतीय प्लेइंग इलेवन की घोषणा के साथ यह बात अब साफ हो गई है। बीसीसीआई (BCCI) ने उनके डेब्यू कैप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स ने जायसवाल को मौका दिए जाने की जमकर तारीफ की और कहा कि वे इसके हकदार थे।
बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल 2023 में शानदार खेल दिखाया। इससे पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी दमदार बल्लेबाजी की थी, जिसकी बदौलत उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई।
यहां देखें सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन-
Congratulations to Yashasvi Jaiswal and Ishan Kishan who are all set to make their Test debut for #TeamIndia.
Go well, lads!#WIvIND pic.twitter.com/h2lIvgU6Zp
— BCCI (@BCCI) July 12, 2023
Congratulations 😊🙏🏻
— DrushilChauhan (@MSC1228) July 12, 2023
https://twitter.com/Dhivakar_25/status/1679128779040464897
Hard work, determination, temperament 👉 A Yashasvi combination 🇮🇳
Go well, @ybj_19 💙#YashasviJaiswal #WIvIND #MCA #Mumbai #Cricket #IndianCricket #Wankhede #BCCI pic.twitter.com/jlLBpdiEio
— Mumbai Cricket Association (MCA) (@MumbaiCricAssoc) July 12, 2023
So happy to see young talent Yashasvi Jaiswal to play his 1st Test match for #India. It is great. I can't wait to see him bat. I hope I have not jinxed him!! #bcci #YashasviJaiswal #WIvIND
— Jitesh N Jethwa 🇹🇿 (@Jitz3000) July 12, 2023
Congratulations to two debutant 👏👏
Future of team India @ishankishan51#YashasviJaiswal @BCCI #INDvsWI— shreyansh agrawal (@shreyan71908869) July 12, 2023
Debutants for India… Hope they start brilliantly#WIvsIND #ishankishan #YashasviJaiswal pic.twitter.com/rwCqtmCGAA
— Abhishek Naik (@abhimnaik007) July 12, 2023
जिसका इंतजार था, वह समय आ ही गया। भदोही की मिट्टी में पैदा हुआ गुदड़ी का लाल यशस्वी जायसवाल आज भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गया। भारतीय टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा बनने वाले यशस्वी भदोही के पहले खिलाड़ी हैं। #YashasviJaiswal #INDvsWI pic.twitter.com/rPQ0o2hsxN
— Bhadohi wallah (@BhadohiWallah) July 12, 2023
वहीं इशान किशन भी इस मुकाबसे से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमने बारबाडोस से शुरुआत की, वहां एक अभ्यास मैच खेला। हमने यहां अच्छी तैयारी की है, हालांकि बारिश ने थोड़ा खेल बिगाड़ दिया। चैंपियनशिप फाइनल में अभी कुछ साल बाकी हैं। हमने लगातार अच्छा क्रिकेट खेला है, इसीलिए हमने दो फाइनल खेलें। यह ऐसी चीज है जिसे हम आगे ले जा सकते हैं। टीम में कई नए लोग हैं, इसलिए उम्मीद है कि हम पिछले दो चक्रों से सीख लेते सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम इंडिया की काफी आलोचना भी हुई थी। चेतेश्वर पुजारा को खराब प्रदर्शन का नुकसान उठाना पड़ा और उन्हें इस सीरीज से बाहर कर दिया गया।
दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की बात करें तो हाल ही में उसे बड़ा झटका लगा, क्योंकि कैरेबियाई टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। इससे पहले वेस्टइंडीज ने भी पिछली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से गंवाया था। भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें इस टेस्ट सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल 2023-25 की शुरूआत करने वाली है।