WI vs IND: 'इस मौके को दोनों हाथों से ले लो...'- ईशान किशन के टेस्ट डेब्यू पर फैंस ने लगाया बधाईयों का तांता - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: ‘इस मौके को दोनों हाथों से ले लो…’- ईशान किशन के टेस्ट डेब्यू पर फैंस ने लगाया बधाईयों का तांता

ईशान किशन ने 48 फर्स्ट-क्लास मैचों में 2985 रन बनाए हैं।

Ishan Kishan (Photo Source: Twitter)
Ishan Kishan (Photo Source: Twitter)

भारत (IND) और वेस्टइंडीज (WI) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में शुरू हो चुका है। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल 2023-25 की शुरूआत कर रही है। टीम इंडिया ने पिछले सायकल में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम एक बार फिर ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी।

दोनों ही टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना चाहेगी। इसी बीच पहले टेस्ट मैच में दो भारतीय युवा खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन दोनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। ईशान किशन को पहले भी भारतीय टीम में मौका मिला था, लेकिन वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

भरत की जगह ईशान किशन को मिला मौका

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में केएस भरत ने टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। केएस भरत ने कीपिंग में तो अपना कमाल दिखाया था। लेकिन बल्ले से उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। मैनेजमेंट अब टेस्ट फॉर्मेट में नई रणनीतियों के साथ उतरना चाहती है।

जिसके चलते यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और मुकेश कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। ईशान किशन टीम इंडिया सेटअप में आक्रमक अंदाज में प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। जिसके चलते मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दी है।

यह भी पढ़े- फास्ट बाॅलर्स की लाइन नहीं लगी हुई है’- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले बोले रोहित शर्मा 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन

ईशान किशन झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, ईशान ने 2014 में झारखंड टीम के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। ईशान किशन ने 48 फर्स्ट-क्लास मैचों की 82 पारियों में 38.76 के औसत से 2985 रन बनाए हैं। जिसमें 6 शतकीय और 16 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

यहां देखें ईशान किशन के टेस्ट डेब्यू पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/gowri74/status/1679125468056895489?s=20

https://twitter.com/Paramrana19/status/1679125577851125760?s=20

close whatsapp