टीम में बने रहने के लिए रजत पाटीदार कर रहे हैं विराट की तारीफ!
शानदार शतक के बाद रजत ने पोस्ट की एक फोटो।
अद्यतन - मई 27, 2022 12:17 अपराह्न

महज एक मैच ने बल्लेबाज रजत पाटीदार को मशहूर कर दिया, LSG के खिलाफ हुए एलिमिनेटर मैच से पहले कम ही लोग पाटीदार को जानते थे। लेकिन सिर्फ एक शतक ने पाटीदार को घर-घर में पहचान दिला दी, साथ ही उनके शतक से टीम को बड़ा फायदा भी हुआ।
रजत पाटीदार ने खड़ा किया रनों का पहाड़
केएल राहुल की टीम के खिलाफ हुए एलिमिनेटर मुकाबले में रजत पाटीदार खुलकर खेले और उन्होंने शतक जड़ दिया। पाटीदार ने अपनी पारी के दौरान 54 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 112 रन बना दिए और इस दौरान 12 चौके और 7 छक्के भी लगाए।
विराट कोहली को लेकर क्या बोले रजत पाटीदार?
*शानदार शतक के बाद रजत ने पोस्ट की एक फोटो।
*फोटो में रजत के साथ नजर आ रहे हैं विराट कोहली।
*साथ ही पाटीदार ने विराट के लिए लिखा एक कैप्शन।
*रजत ने लिखा- मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए शुक्रिया विराट।
खिलाड़ी ने विराट कोहली के लिए किया है ये ट्वीट
https://twitter.com/RajatPatidarOff/status/1529685477955018752?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1529685477955018752%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fthank-you-for-believing-me-rajat-patidar-expressed-gratitude-to-virat-kohli-after-century-against-lsg%2F
रजत पाटीदार की किस्मत कमाल की है
दूसरी ओर इस खिलाड़ी के साथ IPL 2022 में गजब की चीज हुई, सीजन की शुरूआत में ये बल्लेबाज RCB टीम का हिस्सा नहीं था। लेकिन बाद में वो चोटिल खिलाड़ी लवनीथ सिसोदिया की जगह टीम में शामिल हुए थे।
आज है RCB का मैच
IPL में आज क्वालीफायर-2 का मुकाबला खेला जाएगा, जो राजस्थान और RCB के बीच होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम गुजरात से फाइनल खेलेगी, जो 29 मई को होगा।
विराट को चलाना होगा बल्ला
राजस्थान के खिलाफ होने वाले इस अहम मुकाबले में विराट कोहली को अपना बल्ला चलाना होगा, LSG के खिलाफ भी वो फ्लॉप हुए थे और इस सीजन सिर्फ 2 ही अर्धशतक लगाए हैं उन्होंने।