IPL इतिहास में आशीष नेहरा ने बतौर मुख्य कोच वह कर दिखाया जो पहले कोई भारतीय करने में कामयाब नहीं हो सका - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL इतिहास में आशीष नेहरा ने बतौर मुख्य कोच वह कर दिखाया जो पहले कोई भारतीय करने में कामयाब नहीं हो सका

आशीष नेहरा ने यह मुकाम गुजरात टाइटंस को 7 विकेट से IPL 2022 सीजन में जीत दिलाने के साथ हासिल किया।

Gujarat Titans head coach Ashish Nehra (Photo Source: IPL/BCCI)
Gujarat Titans head coach Ashish Nehra (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का सीजन 29 मई को समाप्त हो गया जिसमें अपना पहला ही सीजन खेलने मैदान पर उतरने वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में ट्रॉफी को अपने नाम किया। वहीं इस जीत के साथ एक और रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिला जो IPL के इससे पहले 14 साल के इतिहास में नहीं देखने को मिला था।

दरअसल गुजरात टाइटंस टीम के मुख्य कोच आशीष नेहरा इस पद पर रहते हुए ट्रॉफी जीतने वाली पहले भारतीय हैं। क्योंकि पहले सीजन से लेकर 14वें सीजन तक जब भी किसी टीम ने IPL ट्रॉफी को अपने नाम किया उस टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी किसी विदेशी कोच के हाश में ही थी। इसमें शेन वार्न, डैरेन लेहमन, रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिसिस, टॉम मूडी, स्टीफन फ्लेमिंग जॉन राइट और महेला जयवर्धने का नाम शामिल है।

इन सभी नामों में किसी एक ने मुख्य कोच के तौर पर सबसे ज्यादा ट्रॉफी स्टीफन फ्लेमिंग ने जीती हैं, जिनके नाम पर 4 ट्रॉफी दर्ज हैं, जो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के बतौर मुख्य कोच के तौर पर अपने नाम की हैं। इसके बाद दूसरे नंंबर पर श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का नाम आता है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को बतौर मुख्य रहते हुए 3 बार ट्रॉफी को जिताया है। लेकिन आशीष नेहरा ने बतौर कोच यह ट्रॉफी जीतने के साथ एक नया इतिहास रचने का काम किया है।

आशीष नेहरा बने इस खास लिस्ट का हिस्सा

वहीं बतौर खिलाड़ी और मुख्य कोच के तौर पर आशीष नेहरा IPL ट्रॉफी जीतने के बाद एक और खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इससे पहले सिर्फ रिकी पोंटिंग, आशीष नेहरा और शेन वार्न ही ऐसा करने में कामयाब हो सके थे। साल 2016 के IPL सीजन में आशीष नेहरा सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे, जब टीम ने डेविड वार्नर की कप्तानी में खिताब को अपने नाम किया था।

IPL 2022 के सीजन में गुजरात टाइटंस टीम का मैदान पर काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं दिखाई दी। जिससे हर मैच में टीम को कोई ना कोई एक मैच विनर खिलाड़ी मिला और इसी कारण टीम ने फाइनल मुकाबले तक अपने इस दबदबे को जारी रखने में कामयाबी हासिल की।

यहां पर देखिए बतौर मुख्य कोच IPL ट्रॉफी जीतने वाले:

साल टीम मुख्य कोच राष्ट्रीयता
2008 राजस्थान रॉयल्स शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया
2009 डेक्कन चार्जर्स डेरेन लेहमन ऑस्ट्रेलिया
2010 चेन्नई सुपर किंग्स स्टीफन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड
2011 चेन्नई सुपर किंग्स स्टीफन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स ट्रेवर बेलिसिस ऑस्ट्रेलिया
2013 मुंबई इंडियंस जॉन राइट न्यूजीलैंड
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स ट्रेवर बेलिसिस ऑस्ट्रेलिया
2015 मुंबई इंडियंस रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया
2016 सनराइजर्स हैदराबाद टॉम मूडी ऑस्ट्रेलिया
2017 मुंबई इंडियंस महेला जयवर्धने श्रीलंका
2018 चेन्नई सुपर किंग्स स्टीफन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड
2019 मुंबई इंडियंस महेला जयवर्धने श्रीलंका
2020 मुंबई इंडियंस महेला जयवर्धने श्रीलंका
2021 चेन्नई सुपर किंग्स स्टीफन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड
2022 गुजरात टाइटंस आशीष नेहरा भारत

close whatsapp