यश दयाल ने आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलने का अनुभव साझा किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

यश दयाल ने आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलने का अनुभव साझा किया

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 में एमएस धोनी और विराट कोहली से मिली सीखी का बखूबी इस्तेमाल किया।

Hardik Pandya and Yash Dayal (Image Source: BCCI/IPL)
Hardik Pandya and Yash Dayal (Image Source: BCCI/IPL)

गुजरात टाइटन्स (GT) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा वह कप्तान के मदद के लिए हमेशा खड़े रहने वाले रवैये से बेहद प्रभावित  है। यश दयाल ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुजरात टाइटन्स (GT) की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में 9.25 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट चटकाएं , और अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे।

यश दयाल ने इंडिया न्यूज के हवाले से कहा: “हार्दिक पांड्या बेहद शांत और आत्‍म-नियंत्रित कप्तान है। वह बतौर कप्तान अपने गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छे और मददगार कप्तान है। हमें जब भी उनकी मदद की जरूरत पड़ी, वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे, और यह चीज उनकी कप्तानी में साफ झलकती है।”

हार्दिक पांड्या से धोनी, कोहली से जो सीखा वह आईपीएल में उनके काम आया: यश दयाल

उन्होंने आगे कहा हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी और विराट कोहली के नेतृत्व में खेलकर जो अनुभव प्राप्त किया, उसका गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बहुत अच्छा उपयोग किया।

यश दयाल ने आगे बताया, “हार्दिक पांड्या के पास पहले ही खुद काफी अनुभव है, और फिर उन्होंने माही भाई (एमएस धोनी) और विराट कोहली के नेतृत्व में खेलते हुए उनसे बहुत कुछ सीखा भी है। वह एक जबरदस्त कप्तान है। लेकिन मैदान के बाहर भी वह एक बहुत अच्छे दोस्त हैं, उनका व्यवहार काफी दोस्ताना है, जैसे वह बाकि सभी को स्क्रीन पर दिखाई देते है, वह उससे बहुत अलग हैं, बेहद चिल्ड आउट व्यक्ति हैं।”

उन्होंने अंत में कहा, “एक खिलाड़ी के लिए अपने कप्तान का उस पर विश्वास होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। मुझे लगता है कि आपके, कप्तान और प्रबंधन के बीच बातचीत बिल्कुल स्पष्ट होनी चाहिए। मैं मैच से पहले कोच आशीष नेहरा सर और हार्दिक भैया के साथ बैठकर योजना बनाया करता था। इसलिए मुझे मैदान पर किस बल्लेबाज को कौन सी गेंद डालना है, इसकी बहुत स्पष्टता होती थी। हम लोग मैच से पहले ही तैयारी कर लेते थे इसलिए हम मैदान पर ज्यादा चर्चा नहीं करते थे, इन सभी चीजों ने मेरी बहुत मदद की।”

close whatsapp