Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की इवनिंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

5 अगस्त- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 5 अगस्त 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

Rashid Khan Virat Kohli Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Rashid Khan Virat Kohli Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

1. दूसरे टी-20 मैच से पहले टीम इंडिया को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 अगस्त को खेला जाएगा। पहले मैच में भारत को 4 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। दूसरे टी-20 से पहले आकाश चोपड़ा ने जियोसिनेमा पर कहा कि, हार को लेकर ज्यादा मत सोचिए, यह पांच मैचों की सीरीज है। टी-20 क्रिकेट का नेचर ही ऐसा होता है आप कभी जीतते हैं लेकिन आपको कभी-कभी हार का सामना भी करना पड़ता है। मुझे लगता है यह बहुत ही क्लोज गेम था इसलिए आपको ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है।

2. पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आएंगे राशिद खान

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान चोट से जूझ रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने हंड्रेड के मौजूदा सीजन से नाम वापस ले लिया। अफगानिस्तान को जल्द ही एशिया कप 2023 का हिस्सा बनना है, उससे पहले टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएगी। अफगानिस्तान बोर्ड का मानना है कि राशिद खान वनडे सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो सकते हैं।

3. बारबाडोस रॉयल्स ने स्थानीय टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए ‘रॉयल्स क्रिकेट कप’ शुरू करने की घोषणा की

CPL फ्रेंचाइजी बारबाडोस रॉयल्स ने स्थानीय टैलेंट को मंच प्रदान करने के लिए ‘द बारबाडोस रॉयल्स क्रिकेट कप’ की शुरुआत करने की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने इससे पहले भी राजस्थान और पार्ल में भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी युवाओं के लिए इसी तरह के टूर्नामेंट का आयोजन किया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर) 

4. एलेक्स हेल्स के संन्यास पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- अब ऐसी चीजें लगातार बढ़ती दिखाई देंगी

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया। पिछले कुछ समय में ये चलन जोर पकड़ रहा है कि क्रिकेटर्स फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करने के लिए अपने नेशनल टीम के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ रहे हैं। एलेक्स हेल्स के फैसले के बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि वह और कई सालों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते थे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. RCB ने IPL 2024 से पहले एंडी फ्लावर को बनाया हेड कोच, आकाश चोपड़ा ने दी अपनी प्रतिक्रिया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2024 के आगामी सत्र के लिए एंडी फ्लावर को हेच कोच नियुक्त कर दिया है। एंडी फ्लावर को आरसीबी के हेड कोच के रूप में देखकर आकाश चोपड़ा का कहना है कि,  ‘हवा का रुख अब बदल रहा है। अब एंडी फ्लावर क्या करेंगे? मेरे मुताबिक अगर आप मेगा ऑक्शन के भाग नहीं है तो आप ज्यादा चीजें नहीं कर पाएंगे और आपको टीम की कमजोरी के बारे में भी पता नहीं होगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर) 

6. इस समय लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में हारिस राउफ सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में से एक है: दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज हारिस राउफ की जमकर प्रशंसा की है और उन्हें लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक कहा है। बता दें, हारिस राउफ ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।  (यहां पढ़िए पूरी खबर) 

7. अय्यर-राहुल के फिट नहीं होने पर भारत की बल्लेबाजी क्रम में होगी फेरबदल!, कोहली छोड़ सकते हैं नंबर-3 का स्थान

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के फिटनेस को लेकर हाल ही में एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही खिलाड़ी एशिया कप 2023 से पहले फिट नहीं हो पाएंगे और दोनों ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय टीम कॉम्बिनेशन क्या रहने वाली है इसे लेकर चर्चा जोरों पर है। (यहां पढ़िए पूरी खबर) 

8. भारत दौरे को लेकर नासिर हुसैन ने दिया इंग्लैंड को अहम सुझाव, कहा- बैजबॉल मैथड भारत में…..

हाल ही में खेले गए एशेज सीरीज में  इंग्लैंड ने इसी बैजबॉल रणनीति के साथ खेला और काफी हद तक सफल भी रही। वहीं अब इंग्लैंड बैजबॉल मैथड भारत के खिलाफ भी अपनाना चाहेगा। हालांकि इस बीच इंग्लैंड के कप्तान नासिर हुसैन ने इसे लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि, बैजबॉल मैथड का असली टेस्ट भारत में होगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर) 

9. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की सैलरी में हुआ इजाफा, बाबर आजम और उनके साथी खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल पाक क्रिकेटर्स की सैलरी में इजाफा करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल PCB ने यह महत्वपूर्ण फैसला शुक्रवार को लिया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नए साल के साथ ही पाक खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम में इजाफा की जाएगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)  

10. बुमराह-एंडरसन को छोड़ इस पाकिस्तानी गेंदबाज के भयंकर बड़े फैन हैं Stuart Broad, दो गेंदों में ले चुका है दो विकेट

क्रिकेट के बाद अब Stuart Broad एक नए रोल में नजर आ रहे हैं। Hundred 2023 के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने खेल से बहुत युवाओं को प्रेरित किया हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टुअर्ट ब्रॉड किस युवा गेंदबाज के फैन हैं? (यहां पढ़िए पूरी खबर) 

 

close whatsapp