बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में चमके अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव ने भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों के ऊपर बनाया दबाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में चमके अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव ने भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों के ऊपर बनाया दबाव

टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

Arshdeep Singh (Pic Source-X)
Arshdeep Singh (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और बांग्लादेश 19.5 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की और बांग्लादेश के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

बांग्लादेश की ओर से इस समय खेले जा रहे पहले टी20 मैच में कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 25 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली। बता दें कि, बांग्लादेश की शुरुआत पहले टी20 में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास चार रन बनाकर आउट हो गए थे। यही नहीं परवेज हुसैन भी 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे।

Towhid Hridoy भी बांग्लादेश की ओर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 12 रन बनाकर आउट हो गए। अनुभवी खिलाडी़ महमदुल्ला एक रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जाकिर अली ने 8 रन बनाए। हालांकि बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 35* रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। रिशाद हुसैन ने 11 रन बनाए जबकि तस्कीन अहमद ने 12 रनों की पारी खेली।

टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मयंक यादव ने भी अपने डेब्यू मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की और चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। मयंक यादव के अलावा हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

टीम इंडिया को पहले टी20 जीतने के लिए 128 रनों की जरूरत है

टीम इंडिया को अगर बांग्लादेश के खिलाफ पहला टी20 जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 128 रन बनाने होंगे। भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके बल्लेबाज इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और वो बांग्लादेश गेंदबाजों के ऊपर दबाव जरुर डालना चाहेंगे।

मेजबान के गेंदबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है और अब बल्लेबाजों को भी जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा। अब देखना यह है की टीम इंडिया 128 रनों के लक्ष्य को कैसे हासिल करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?