इस समय लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में हारिस राउफ सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में से एक है: दिनेश कार्तिक
इस समय यह युवा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज द हंड्रेड टूर्नामेंट में वेल्श फायर की ओर से खेल रहे हैं।
अद्यतन - अगस्त 5, 2023 12:37 अपराह्न

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज हारिस राउफ की जमकर प्रशंसा की है और उन्हें लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक कहा है। बता दें, हारिस राउफ ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पाकिस्तान टीम को कई महत्वपूर्ण मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से कई मुकाबले में जीत दिलाई है।
इस समय यह युवा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज द हंड्रेड टूर्नामेंट में वेल्श फायर की ओर से खेल रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने हारिस राउफ की जमकर प्रशंसा की। बता दें, हारिस राउफ ने सदर्न ब्रेव के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 20 गेंदों में 27 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान सुपर लीग में भी इस खिलाड़ी ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीता है।
इंडिया टुडे के मुताबिक दिनेश कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘कुछ साल पहले, हारिस राउफ टेनिस गेंद क्रिकेट खेलते थे। उनको पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर टीम ने अपने खेमे में शामिल किया और उन्होंने वहां भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान टीम में भी काफी अच्छी गेंदबाजी की। वो इस समय लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में दुनिया के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक है। पावरप्ले में तो वो अच्छी गेंदबाजी करते ही हैं साथ ही डेथ में भी उनसे अच्छा गेंदबाज शायद ही कोई और है।’
वेल्श फायर की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं हारिस राउफ
बता दें, हारिस राउफ ने अभी तक पाकिस्तान की ओर से 62 टी-20 मुकाबलों में 67 विकेट अपने नाम किए हैं। 22 वनडे मुकाबले में उन्होंने 39 विकेट झटके हैं जबकि एक टेस्ट में उन्होंने एक ही विकेट हासिल किया है। वेल्श फायर की ओर से उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है।
इस साल एशिया कप भी खेला जाना है और वनडे वर्ल्ड कप भी और इन दोनों ही टूर्नामेंट में हारिस राउफ को अच्छी गेंदबाजी करना बेहद जरूरी है। हारिस राउफ और शाहीन शाह अफरीदी इन दोनों ही टूर्नामेंट में पाकिस्तान को गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत देने में सक्षम है और विरोधी टीम के खिलाफ ये दोनों ही काफी घातक साबित हो सकते हैं।