न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांचवां टी20 मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X)
Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X)

Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। भारत ने चार मैचों बाद पहले ही मेजबान न्यूजीलैंड पर 3-1 से बढ़त बनाई हुई है।

तो वहीं, 5वें टी20 मैच को जीतकर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की नजर सीरीज को 3-2 से समाप्त करने पर होगी। दूसरी ओर, टीम इंडिया चौथे टी20 मैच में मिली 87 रनों की हार को भुलाकर, शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। खैर, इस मैच से पहले जानिए हैमिल्टन के मौसम रिपोर्ट के बारे में सिर्फ और सिर्फ क्रिकट्रैकर हिंदी पर:

कुछ ऐसा रहेगा हैमिल्टन में 1 नवंबर का मौसम

एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को हैमिल्टन में मौसम सुहावना रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मैच के समय दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की संभावना बेहद कम है। सुबह और शाम ठंडक महसूस होगी, जबकि दोपहर अपेक्षाकृत गर्म रहेगी। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक मैच का आनंद उठा सकते हैं।

हैमिल्टन में मैच की दूसरी इनिंग के दौरान हल्की ओस पड़ने की संभावना है, जिससे स्पिन गेंदबाजों के लिए गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल हो सकता है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। मैच की शुरुआत में हैमिल्टन में आसमान में आशिंक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेंगे।

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  35
भारत ने जीते 22
न्यूजीलैंड ने जीते  12
नो रिजल्ट/टाई 1
सबसे पहले मैच  16 सितंबर, 2007 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच  30 अक्टूबर, 2026 (न्यूजीलैंड ने जीता)

आखिरी टी20 मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, आकिब नबी, कुमार कुशाग्र और वैभव सूर्यवंशी।

न्यूजीलैंडः टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर।

ये भी पढ़ें – ‘मां की वजह से रोहित शर्मा ने चुनी थी 45 नंबर की जर्सी’ रोहित शर्मा खुद शेयर किया दिलचस्प किस्सा 

close whatsapp