दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

भारत की अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Mithali Raj
Mithali Raj. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने 8 जून को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट संन्यास का ऐलान किया है और इसके ही भारतीय महिला क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया। बल्लेबाजी दिग्गज मिताली ने बुधवार (8 जून) को अपने फैंस को इस खबर की जानकारी ट्विटर के जरिये दी। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहले ही उल्लेख किया था कि इस साल की शुरुआत में महिला विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।

1999 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने के बाद मिताली बहुत जल्द ही राष्ट्रीय टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना गई। उन्होंने अपने करियर है एक से बढ़कर बाद एक शानदार पारी खेली और अपनी टीम के लिए कई मैच विनिंग प्रदर्शन किए। बल्लेबाजी के अलावा, मिताली राज ने कप्तानी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मिताली के संन्यास के खबर से पूरे क्रिकेट जगत में तूफान आ गया और दुनिया के विभिन्न कोनों से बधाई दी गई।

इस बीच मिताली राज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने जब भी फील्ड पर कदम रखा, हमेशा अपना बेहतर करने की कोशिश की और टीम को जीत दिलाने पर फोकस किया। मुझे लगता है कि अपने करियर को अलविदा कहने का यही सही वक्त है, जहां पर भारत का भविष्य युवा खिलाड़ियों के हाथ में है। मैं बीसीसीआई, सचिव जय शाह और बाकी सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “कई साल तक टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही। इस वक्त ने मुझे एक इंसान के तौर पर बेहतर बनाया, साथ ही महिला क्रिकेट को भी आगे बढ़ाया। ये सफर भले ही यहां पर खत्म हो रहा है लेकिन मैं किसी ना किसी रूप में क्रिकेट के साथ जुड़ी रहूंगी।”

यहां देखिए मिताली राज का वो पोस्ट

मिताली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज हैं। उन्होंने 232 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए। इसके अलावा मिताली ने 12 टेस्ट मैच भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 19 पारियों में 43.68 की औसत से 699 रन बनाए। वहीं, 89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 2364 रन हैं। इसमें उनकी औसत 37.52 की रही। मिताली ने वनडे में आठ विकेट भी झटके हैं।

close whatsapp