दिनेश कार्तिक की ड्रेसिंग रूम प्रतिक्रिया को वसीम जाफर ने ट्वीट के जरिए बताया - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिनेश कार्तिक की ड्रेसिंग रूम प्रतिक्रिया को वसीम जाफर ने ट्वीट के जरिए बताया

दिनेश कार्तिक को भारतीय ड्रेसिंग रूम में वापसी करके आज कैसा लग रहा होगा इसके बारे में वसीम जाफर ने करण अर्जुन मूवी से एक सीन पोस्ट किया है।

Dinesh Karthik. (Photo Source: Twitter)
Dinesh Karthik. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद दिनेश कार्तिक की भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में वापसी हुई है। बता दें, दिनेश कार्तिक ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप में खेला था। आशंका लगाई जा रही है कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज के पहले मुकाबले में दिनेश कार्तिक प्लेइंग XI में वापसी कर सकते हैं।

दिनेश कार्तिक को भारतीय ड्रेसिंग रूम में वापसी करके आज कैसा लग रहा होगा इसके बारे में वसीम जाफर ने करण अर्जुन मूवी से एक सीन पोस्ट किया है। इस सीन में अभिनेता शाहरुख खान बोल रहे हैं कि, ऐसा लगता है कि मैंने यह जगह पहले भी देखी है। यहां मैं पहले भी काम कर चुका हूं।

बता दें कि, वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक ने पहले कई बार भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की है। 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई थी। दोनों ही खिलाड़ियों ने इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और टेस्ट सीरीज को भारत ने अपने नाम किया था।

क्या IPL 2022 का प्रदर्शन दोहरा पाएंगे दिनेश कार्तिक?

कार्तिक ने कहा था कि उनका सिर्फ एक ही मकसद है। आगामी ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इंडिया की तरफ से खेलना। जब सभी उम्मीदें खत्म हो गई थी तब दिनेश कार्तिक ने सबको ये बताया कि अभी भी उनके अंदर क्रिकेट बचा हुआ है। उन्होंने IPL 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में वापसी की। उन्होंने IPL 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को अपनी बल्लेबाजी से कई मुकाबले जिताए थे।

भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, आयरलैंड वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। इसी के साथ भारत टी-20 एशिया कप 2022 खेलने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। देखना ये होगा कि दिनेश कार्तिक आगे आने वाले मुकाबलों में भारतीय टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी दिनेश कार्तिक चाहेंगे की अपने धमाकेदार प्रदर्शन से वो भारतीय टीम को सीरीज में जीत दर्ज करवाए।

close whatsapp