PAK vs WI: शाई होप सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs WI: शाई होप सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

होप ने वेस्टइंडीज के लिए अपना वनडे डेब्यू 2016 में किया था।

Shai Hope
Shai Hope. (Photo Source: Twitter)

8 जून को मुल्तान में खेले जा चुके पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात दी थी और इस तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि जहां एक तरफ वेस्टइंडीज टीम इस हार से काफी निराश थी, वहीं दूसरी ओर टीम के ओपनर बल्लेबाज शाई होप ने इस मुकाबले में एक और उपलब्धि हासिल की।

होप वनडे क्रिकेट में 4000 रन तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन चुके हैं और दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड के साथ इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। बता दें दोनों ही खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि को हासिल करने में मात्र 88 पारियां खेली।

होप ने पहली पारी के 39वें ओवर में जब हसन अली को बाउंड्री जड़ी तब उन्होंने दो लक्ष्य एक साथ प्राप्त किए। पहला था अपना 12 वनडे शतक ठोकना और दूसरा था वनडे में 4000 रन पूरे करना। होप का हालिया फॉर्म काफी जबरदस्त रहा है, उन्होंने पिछले 4 मुकाबलों में 2 शतक जड़े हैं। वेस्टइंडीज टीम के उप-कप्तान ने इस मुकाबले में 134 गेंदों में 127 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। यही नहीं उन्होंने शमर ब्रूक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 154 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को 50 ओवर में 305 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया।

बता दें, होप ने वेस्टइंडीज के लिए अपना वनडे डेब्यू 2016 में किया था और उसके बाद से ही वह इस टीम के महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अभी तक 88 पारियों में 52.28 के बेहतरीन औसत से 4026 रन बनाए हैं।

काम ना आई शाई होप की शतकीय पारी

दिसंबर 2021 में इन दोनों टीमों के बीच में यह मुकाबले खेले जाने थे लेकिन वेस्टइंडीज कैंप में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस सीरीज को उस समय रद्द कर दिया गया था। लेकिन अब इस सीरीज को पुननिर्धारित कर दिया है। इस सीरीज में तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। मुल्तान में भी 14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस्तक दी थी। पाकिस्तान टीम ने भी पहले मुकाबले में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

305 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को पहला झटका फखर ज़मान के रूप में मिला। ज़मान 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। इसके बाद कप्तान बाबर आज़म और इमाम-उल-हक ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 103 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। बाबर आज़म एक तरफ से स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाते रहे और जल्द ही वो अपने शतक की ओर पहुंच गए। उन्होंने इस मुकाबले में 107 गेंदों में 103 रन बनाए थे। वहीं इमाम-उल-हक ने 65 रन की पारी खेली थी।

इन दोनो के अलावा मोहम्मद रिजवान ने 59 रन बनाए और खुश्दिल शाह ने 23 गेंदों में नाबाद 41 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पाकिस्तान टीम को जीत दिलाई थी।

close whatsapp