ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज हारने के बाद ICC ने श्रीलंका को दिया बड़ा झटका
अमीरात आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने श्रीलंका पर लगाया स्लो ओवर-रेट का आरोप!
अद्यतन - जून 29, 2022 1:13 अपराह्न

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 जून को कोलंबो में खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए मेजबान टीम पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 10 जून को श्रीलंका क्रिकेट टीम पर 8 जून को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इस मैच में श्रीलंका को तीन विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
श्रीलंका को T20I सीरीज के साथ-साथ मैच फीस से भी हाथ धोना पड़ा
आईसीसी की एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित ओवरों से दो ओवर कम डाले, क्योंकि मैच तय समय सीमा से बाहर निकल चूका था। नतीजन, श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका पर उनकी मैच फीस का 40% जुर्माना लगाया गया है, जबकि उनके साथियों को मैच की कमाई का 40% गंवाना पड़ा है।
आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार: “अमीरात आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने कहा दासुन शनाका की अगुआई वाली श्रीलंका टीम ने लक्ष्य से दो ओवर कम डाले। उन्होंने यह फैसला तय समय सीमा को ध्यान में रखते हुए सुनाया है। खिलाड़ियों और उनके समर्थन के लिए उपलब्ध अधिकारीयों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।”
आईसीसी (ICC) की विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने स्लो ओवर-रेट के अपराध के साथ-साथ इसके लिए दिए गए जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें, श्रीलंका पहले ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज हार चुकी है, और अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 11 जून को केंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।