जॉनी बेयरस्टो के मैच विनिंग शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को किया 5 विकेट से अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

जॉनी बेयरस्टो के मैच विनिंग शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को किया 5 विकेट से अपने नाम

जॉनी बेयरस्टो ने इस लक्ष्य का पीछा करने के दौरान खेली 136 रनों की शानदार मैच विनिंग पारी।

Jonny Bairstow. (Photo by Stu Forster/Getty Images)
Jonny Bairstow. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को मेजबान टीम ने 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। नॉटिंघम टेस्ट मैच के 5वें दिन इंग्लैंड की टीम को 299 रनों का लक्ष्य चौथी पारी में मिला जिसके बाद एक समय टीम ने अपने 4 अहम विकेट 93 के स्कोर पर गंवा दिए थे। लेकिन यहां से जॉनी बेयरस्टो ने जिस तरह से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच का पूरा रुख ही बदल दिया और अपनी 136 रनों की पारी से टीम की जीत को पूरी तरह से पक्का कर दिया।

न्यूजीलैंड की तरफ से भी दिखी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी

इस टेस्ट मैच को लेकर बात की जाए तो न्यूजीलैंड की तरफ से भी दोनों ही पारियों में शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। जिसमें पहली पारी में टीम की तरफ से डेरिल मिचल ने जहां 190 रन बनाए तो वहीं टॉम ब्लंडल की तरफ से भी 106 रनों की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। जिसके चलते कीवी टीम ने अपनी पहली पारी 553 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड की तरफ से इस पारी में गेंदबाजी में जेम्स एंडरसन ने 3 जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड, कप्तान बेन स्टोक्स और जैक लीच ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इंग्लैंड की पहली पारी में जो रूट और ओली पोप ने खेली शानदार पारी

कीवी टीम के बड़े स्कोर के मुकाबले इंग्लैंड की टीम के लिए भी अपनी पहली पारी में बेहतर खेल दिखाना जरूरी हो गया था, जिसमें टीम की तरफ से एकबार फिर से जहां जो रूट ने बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली वहीं इसमें ओली पोप ने उनका काफी शानदार तरीके से साथ दिया। जिसमें रूट ने जहां 176 रनों की पारी खेली वहीं पोप के बल्ले से भी 145 रन देखने को मिले जिससे इंग्लैंड की टीम भी अपनी पहली पारी में 539 रन बनाने में कामयाब रही। जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने 5 विकेट अपने नाम किए।

चौथी पारी में इंग्लैंड को मिला 299 रनों का लक्ष्य

दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड की टीम को आखिरी दिन 299 रनों का लक्ष्य जिसको लेकर एक समय यह सभी के मन में आया कि मैच ड्रॉ की तरफ जा सकता है। वहीं मेजबान टीम ने भी अपने 4 अहम विकेट जिसमें जो रूट भी शामिल थे, उनको 93 के स्कोर पर गंवा दिया था। लेकिन यहां से कप्तान बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के बीच में 5वें विकेट के लिए मैच विनिंग साझेदारी देखने के मिली। जिसमें बेयरस्टो जहां टी-20 के फॉर्मेट में बल्लेबाजी करते हुए लगातार तेजी से रन बना रहे थे, वहीं स्टोक्स एक छोर से उनका बखूबी साथ दे रहे थे।

जिसके बाद बेयरस्टो जब 92 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 136 रन बनाकर पवेलिय लौटे उस समय तक इंग्लैंड की जीत पक्की हो चुकी थी। बेन स्टोक्स ने अंत तक नाबाद रहते हुए 75 रनों नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को इस मुकाबले में 5 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे।

यहां पर देखिए इंग्लैंड की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Cric_Resanth/status/1536753635606286336

https://twitter.com/22SanjeewaKUK/status/1536755028966490114

close whatsapp