इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले कीवी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डीवोन कॉन्वे पाए गए कोरोना संक्रमित - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले कीवी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डीवोन कॉन्वे पाए गए कोरोना संक्रमित

डीवोन कान्वे और माइकल ब्रेसवेल को अगले 5 दिनों तक आइसोलेशन में भेज दिया गया है, जिसके बाद तीसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले टीम के साथ जुड़ पायेंगे।

Devon Conway. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)
Devon Conway. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)

इंग्लैंड के दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने गई न्यूजीलैंड की टीम के लिए अभी तक यह दौरा कुछ खास नहीं बीता है। जिसमें टीम को शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में लगातार हार का सामना करना और इसी कारण टीम सीरीज को पहले ही गंवा चुकी है। अब कीवी टीम की कोशिश सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर अपना सम्मान बचाने की होगी। लेकिन उससे कीवी टीम में कोरोना संक्रमण के मामले देखने को मिला है।

जिसमें कीवी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डीवोन कॉन्वे का कोरोना टेस्ट किया जाने के बाद वह संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले के मैदान में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट मैच से पहले भी कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन भी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वह उस टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे।

जिसके बाद अब कॉन्वे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अगले 5 दिन के लिए आइसोलेशन में भेज दिया गया है, लेकिन वह सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच से पहले खेलने के लिए उपलब्ध होंगे जो 23 जून से खेला जाना है। कॉन्वे के अलावा कीवी टीम के खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और वह भी आइसोलेशन में भेज दिए गए हैं।

कोरोना मामले सामने आने के बाद टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने nzherald.co.nz. को दिए अपने बयान में कहा कि, ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को हल्के लक्षण हैं जिसके बाद उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है, हालांकि अभी उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

हमें अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है

वहीं स्टीड ने इस टेस्ट सीरीज में अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर भी बात करते हुए कहा दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी सत्र तक हम मैच में बने हुए थे, लेकिन अहम मौके पर विकेट ना ले पाने की वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद भी स्टीड ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर खुशी जताई जिन्होंने मैच को सही सोच के साथ खेला।

स्टीड ने कहा कि, हमें अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है और हम इसी तरह से मैच को आगे भी खेलना जारी रखेंगे, बस हमें थोड़ा भाग्य का भी साथ मिल जाए। दोनों ही टेस्ट मैच में हम लगातार मैच में बने हुए थे, लेकिन अहम मौके पर हम विकेट ना निकाल पाने की वजह से हार गए।

close whatsapp