वनडे क्रिकेट में बाबर आजम ने अपने प्रदर्शन से लगभग विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है: इयान बिशप - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे क्रिकेट में बाबर आजम ने अपने प्रदर्शन से लगभग विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है: इयान बिशप

वनडे क्रिकेट की बात करें तो बाबर आजम ने अभी तक 87 पारियों में 59.23 के औसत से 4,442 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके नाम 17 शतक भी शामिल हैं।

Virat Kohli and Babar Azam. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)
Virat Kohli and Babar Azam. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की जमकर तारीफ की है। बता दें, हाल ही में बाबर आजम ने ICC टी-20 और वनडे बैटिंग रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है। बिशप के मुताबिक आजम ने भारत के विराट कोहली को वनडे क्रिकेट की लड़ाई में लगभग पीछे छोड़ दिया है।

बाबर आजम ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है तब से उनका प्रदर्शन सिर्फ बेहतर होता दिखा है। उन्होंने हर मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वनडे क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने अभी तक 87 पारियों में 59.23 के औसत से 4,442 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके नाम 17 शतक भी शामिल हैं। वहीं कोहली का फॉर्म पिछले कुछ समय से चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने कई मुकाबलों में अपनी टीम को जीत दिलाई है।

बिशप ने क्रिकविक से कहा कि, ‘ बाबर आजम महानता की सड़क पर हैं। और मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जब मैं यह बात कह रहा हूं तो इसका मतलब यह है कि उन्होंने वनडे क्रिकेट में गजब का प्रदर्शन किया है। मैंने पिछले 24 घंटे में अपने दोस्तों से इस बारे में चर्चा की थी और बाबर का प्रदर्शन ही बयान कर सकता है कि वह कितने अच्छे बल्लेबाज हैं। अभी तक लगभग 60 का औसत और 17 वनडे शतक हैं।

आने वाले समय में वह टेस्ट क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे: इयान बिशप

बाबर आजम का फॉर्म पाकिस्तान के लिए काफी जबरदस्त रहा है। उन्होंने हाल ही में हुई वेस्टइंडीज सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम को 3-0 से जीत दर्ज करवाई थी। वो लगातार तीन वनडे मुकाबलों में तीन वनडे शतक दो बार जड़ चुके हैं। बिशप को उम्मीद है कि आने वाले समय में आजम टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा ही धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे।

बिशप ने कहा कि, ‘वनडे क्रिकेट में बाबर आजम अपने पड़ोसी विराट कोहली से लगभग आगे निकल गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं काफी हैरान हूं कि उनका टेस्ट प्रदर्शन वनडे प्रदर्शन जितना अच्छा नहीं है लेकिन भविष्य में वह जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे। मुझे उम्मीद है कि वो टेस्ट क्रिकेट में टॉप 3-4 बल्लेबाजों की लिस्ट में जरूर शामिल होंगे।

बता दें कि पाकिस्तान को अगली अंतरराष्ट्रीय सीरीज नीदरलैंड के खिलाफ अगस्त से है। यह तीनों मुकाबले रॉटेरडैम के हेजलरवेग में खेले जाएंगे।

close whatsapp