भारतीय टीम के अगले टेस्ट कप्तान को लेकर मोहम्मद शमी भी दिखा रहे अपनी दिलचस्पी - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम के अगले टेस्ट कप्तान को लेकर मोहम्मद शमी भी दिखा रहे अपनी दिलचस्पी

मोहम्मद शमी को आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

Mohammed Shami. (Photo by CHRISTIAAN KOTZE/AFP via Getty Images)
Mohammed Shami. (Photo by CHRISTIAAN KOTZE/AFP via Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका में पहले टेस्ट सीरीज में 1-2 से मिली हार और फिर बाद में वनडे सीरीज में 0-3 से मिली करारी हार से भारतीय क्रिकेट टीम में उथल पुथल मच गई है। साथ ही, विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने से टीम इंडिया के माहौल में काफी खलबली मची हुई है।

एक तरफ भारतीय चयनकर्ताओं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नए टेस्ट कप्तान की तलाश में है। तो दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ी निराशाजनक दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के लिए दबाव में हैं।

क्या मोहम्मद शमी हैं टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी की रेस में

इसी बीच, भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे टेस्ट प्रारूप के कप्तानी की रेस में हैं तो मोहम्मद शमी ने साफ-साफ कहा हैं कि वह इस समय कप्तानी के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा वह फिलहाल अपनी गेंदबाजी पर फोकस कर रहे हैं और भारतीय टीम को ज्यादा से ज्यादा मैच जिताना चाहते हैं।

हालांकि, मोहम्मद शमी ने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि अगर उन्हें भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी जिम्मेदारी सौपीं जाती हैं, तो वह इसके लिए तैयार हैं क्योंकि अपने देश का नेतृत्व करने से बड़ा कोई दूसरा गौरव नहीं है। लेकिन वह कप्तानी को लेकर बहुत ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।

मोहम्मद शमी ने India.com से बात करते हुए कहा कि,  ‘मैं इस समय कप्तानी के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसके लिए मैं तैयार हूं। सच कहूं, तो कौन भारतीय टीम की कप्तानी नहीं करना चाहेगा, लेकिन यह एकमात्र चीज नहीं है। मैं टीम के लिए हर संभव तरीके से योगदान देना चाहता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध हूं और अगर ऐसा होता है कि मुझे टीम के सभी प्रारूपों में सेलेक्ट किया जाता हैं तो मैं इसके लिए उत्साहित हूं।“

close whatsapp