वेस्टइंडीज बनाम भारत के बीच में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जुलाई 21, 2022 7:19 अपराह्न

वेस्टइंडीज और भारत के बीच में 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 22 जुलाई से देखने को मिलेगी जिसमें सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। जहां भारतीय टीम के लिए इस वनडे सीरीज में अहम खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। जिसके बाद शिखर धवन वनडे सीरीज के दौरान कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे वहीं सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन पर सभी की नजरें वाली हैं।
वहीं दूसरी तरफ मेजबान टीम वेस्टइंडीज को लेकर बात की जाए तो उन्हें अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उनके लिए भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करना आसान काम नहीं होगा, लेकिन जेसन होल्डर की वापसी से जरूर टीम को मजबूती मिलेगी।
मैच जानकारी:
पहला वनडे – क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
दिन और समय – 22 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
लाइव ब्रॉडकास्ट – डीडी स्पोर्ट्स
लाइव स्ट्रीमिंग – फैनकोड
पिच रिपोर्ट
त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेला जाएगा। जहां कि पिच पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा अब तक साफतौर पर देखने को मिला है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए बीच के ओवरों में रन बनाना आसान काम नहीं होगा। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यदि 250 के ऊपर रन बनाने में सक्षम रही तो लक्ष्य का पीछा करना विपक्षी टीम के लिए आसान नहीं होगा।
संभावित अंतिम एकादश:
वेस्टइंडीज
इस मुकाबले के लिए मेजबान टीम की संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें जेसन होल्डर की वापसी से टीम को गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में मजबूती मिलेगी। वहीं टीम की कोशिश पूरे 50 ओवर तक बल्लेबाजी करने पर होगी जो वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में करने में कामयाब नहीं हो सके थे।
संभावित एकादश – साई होप (विकेटकीपर), ब्रेंडन किंग, शामराह ब्रुक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पोवेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ।
भारत
भारतीय टीम की इस पहले वनडे मैच को लेकर संभावित एकादश पर बात की जाए तो ओपनिंग में शिखर धवन के साथ इशान किशन जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में नंबर-3 पर एक बार फिर से दीपक हुड्डा की वापसी होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी में आवेश खान, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह दिखेंगे।
संभावित एकादश – शिखर धवन, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।
संभावित Dream11 टीम:
साई होप, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिखर धवन, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, जेसन होल्डर (उप-कप्तान), अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, युजवेंद्र चहल।