ऋद्धिमान साहा मामले में खुली BCCI की नींद, धमकाने वाले पत्रकार पर होगी कार्रवाई!
ऋद्धिमान साहा को धमकाने मामले की BCCI करेगी जांच।
अद्यतन - Feb 21, 2022 9:42 am

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के दिन सही नहीं चल रहे हैं, हर दिन इस खिलाड़ी के साथ कोई ना कोई बड़ी घटना होती ही जा रही है। जिसके कारण ये खिलाड़ी लगातार खबरों में बना हुआ और हर जगह इस खिलाड़ी के ही बात हो रही है। वहीं अब ऋद्धिमान साहा को मिली पत्रकार से धमकी मामले में भारतीय क्रिकेट बोर्ड की नींद खुल गई है और इस लेकर अब बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है।
ऋद्धिमान साहा को धमकाने वाले पत्रकार के नाम खुलासा करेगी BCCI?
ऋद्धिमान साहा काफी लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लाल के गेंद के फॉर्मेट यानी की टेस्ट क्रिकेट ये खिलाड़ी टीम के लिए सालों से खेलता आया है। साहा विकेट के पीछे और विकेट के आगे कमाल करते आए हैं, लेकिन टीम ने पंत पर ज्यादा भरोसा जताया है और साहा को कम मौके मिले हैं। साथ ही श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भी इस खिलाड़ी चयन नहीं हुआ है। इसी बीच साहा ने सोशल मीडिया पर एक पत्रकार के कुछ मैसेज साझा किए थे, जिसमें वो पत्रकार साहा को इंटरव्यू के लिए धमका रहा था।
*ऋद्धिमान साहा को धमकाने मामले की BCCI करेगी जांच।
*धमकाने वाले पत्रकार पर बोर्ड कर सकता है कार्रवाई।
*साहा बोर्ड के कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी हैं, इसलिए होगी जांच।
*क्या और खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा हुआ है, ये भी पता लगाएगा बोर्ड।
साहा का वायरल हुआ वो ट्वीट
After all of my contributions to Indian cricket..this is what I face from a so called “Respected” journalist! This is where the journalism has gone. pic.twitter.com/woVyq1sOZX
— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) February 19, 2022
साहा का अब नहीं होगा टीम इंडिया में चयन?
दूसरी ओर साहा ने एक और बड़ा खुलासा किया था, जो टीम इंडिया से जुड़ा हुआ था। जहां इस खिलाड़ी ने बताया था कि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें संन्यास लेने को कहा था। साथ ही जब साहा की चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा से बात हुई थी, तब शर्मा ने साहा को बता दिया था कि आगे अब कभी भी उनका टीम इंडिया में चयन नहीं होने वाला है और बोर्ड अब युवा खिलाड़ी पर ध्यान देना चाहता है।