IPL 2024 Latest Points Table: MI vs SRH, Match-55 के बाद पॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति

IPL 2024 Latest Points Table: MI vs SRH, मैच-55 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

MI vs SRH मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

MI vs SRH (Photo Source: BCCI/IPL)
MI vs SRH (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच के बाद पॉइंट्स में कुछ बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। मुंबई ने जीत के बाद एक पायदान की छलांग लगाई है, टीम 8 अंकों के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन इस जीत से लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों को बड़ा फायदा पहुंचा है। वहीं हार के बाद हैदराबाद अब भी 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में आठ जीत और 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

IPL 2024: MI vs SRH मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 8 3 0 0 16 1.453
2 राजस्थान रॉयल्स 10 8 2 0 0 16 0.622
3 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 0 12 0.700
4 सनराइजर्स हैदराबाद 11 6 5 0 0 12 -0.065
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 6 5 0 0 12 -0.371
6 दिल्ली कैपिटल्स 11 5 6 0 0 10 -0.442
7 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 4 7 0 0 8 -0.049
8 पंजाब किंग्स 11 4 7 0 0 8 -0.187
9 मुंबई इंडियंस 12 4 8 0 0 8 -0.212
10 गुजरात टाइटंस 11 4 7 0 0 8 -1.320

MI vs SRH, मैच-55 का हाल

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रैविस हेड (48) और पैट कमिंस की नाबाद 35 रनों की पारी के बल पर 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बोर्ड पर लगाए थे। MI के लिए हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया था।

मुंबई इंडियंस ने 16 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 102 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए।

 

close whatsapp