ODI World Cup 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में एक बार फिर धोनी ने लूटी महफिल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में एक बार फिर धोनी ने लूटी महफिल 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का 5वां मैच खेला जा रहा है।

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 5वां मैच आज 7 अक्टूबर, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जा रहा है। बता दें कि यह टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच है, जिसे देखने के लिए चेन्नई में भारी संख्या में क्रिकेट फैंस पहुंचे हैं।

दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम के पहले मैच में एक बार फिर से टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन और बढ़ती जा रही है।

तो वहीं धोनी की इस लोकप्रियता की झलक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में होने वाले मैच देखने को मिली है। बता दें कि धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान और चेपाॅक में धोनी के चाहने वाले बहुत से क्रिकेट फैंस मौजूद हैं। इसीलिए शायद स्टेडियम में एक गेट के एंट्रेंस पर धोनी का एक बड़ा सा पोस्टर लगाया गया, जिसकी फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें धोनी की ये वायरल फोटो

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ‘भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच क्वार्टरफाइनल 2011 की याद दिलाएगा’- पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?