जहीर खान के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निधारित टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी बेहतर दिख सकता है
मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह ने अभी से सोचना शुरु कर दिया होगा कि अगर रोहित शर्मा सही समय पर कोविड-19 से ठीक नहीं होते हैं तो उन्हीं को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जाएगी: जहीर खान
अद्यतन - Jun 30, 2022 4:53 pm

ऐसी आशंका लगाई जा रही है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पुनर्निधारित टेस्ट मुकाबले में कप्तानी कर सकते हैं। अगर रोहित शर्मा सही समय पर कोविड-19 से नहीं उभरे तो। वहीं इस पर भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि जसप्रीत बुमराह कप्तानी के रोल को बखूबी निभाएंगे। उनके मुताबिक बुमराह का प्रदर्शन इस टेस्ट मुकाबले में देखने लायक होगा।
क्रिकबज से बातचीत के दौरान जहीर खान ने समझाया कि, ‘बर्मिंघम टेस्ट में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन देखने योग्य होगा। मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह ने अभी से सोचना शुरु कर दिया होगा कि अगर रोहित शर्मा सही समय पर कोविड-19 से ठीक नहीं होते हैं तो उन्हीं को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। वो थोड़े बेचैन तो जरूर होंगे।
UPDATE – #TeamIndia Captain Mr Rohit Sharma has tested positive for COVID-19 following a Rapid Antigen Test (RAT) conducted on Saturday. He is currently in isolation at the team hotel and is under the care of the BCCI Medical Team.
— BCCI (@BCCI) June 25, 2022
बता दें, अभी तक भारतीय टीम मैनेजमेंट की ओर से इस बात पर कोई हामी नहीं भरी गई है कि रोहित शर्मा आखिरी टेस्ट मुकाबले में खेलेंगे या नहीं। हालांकि वह अभी लीस्टरशायर में ही है और जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा कर सकते हैं ओपनिंग: जहीर खान
रोहित शर्मा के बैकअप के लिए मयंक अग्रवाल को टेस्ट टीम में चुना गया है। हालांकि जहीर खान का मानना है कि मैनेजमेंट को अग्रवाल की जगह चेतेश्वर पुजारा से ओपनिंग करानी चाहिए। जहीर खान ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा की जगह अग्रवाल को टीम में चुना गया है लेकिन मुझे लगता है कि अगर शर्मा पूरी तरह से ठीक नहीं होते है तो चेतेश्वर पुजारा से पारी की शुरुआत करवानी चाहिए।
बता दें, काउंटी चैंपियनशिप में पुजारा ने ससेक्स की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 5 मुकाबलों में 720 रन जड़े थे। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उनको इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम में शामिल किया गया था। इंग्लैंड और भारत के बीच पुनर्निधारित टेस्ट मुकाबला 1 जुलाई से 5 जुलाई तक बर्मिंघम में खेला जाएगा। अभी तक भारत ने 2-1 से इस सीरीज में बढ़त बनाए हुए है।