अश्विन को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नहीं देख फैंस ने कोहली के आलोचकों पर साधा निशाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

अश्विन को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नहीं देख फैंस ने कोहली के आलोचकों पर साधा निशाना

भारत ने चार तेज गेंदबाजों के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित टेस्ट में जाने का फैसला किया।

Ravi Ashwin. (Photo Source: Twitter/BCCI)
Ravi Ashwin. (Photo Source: Twitter/BCCI)

इंग्लैंड और भारत के बीच खेला जाने वाला बहुप्रतीक्षित पांचवां और अंतिम पुनर्निर्धारित टेस्ट एजबेस्टन में 1 जुलाई को शुरू हो चूका है। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से 2-1 से आगे चल रही है, और वे यह पुनर्निर्धारित टेस्ट जीतकर इंग्लैंड में 15 वर्षों बाद अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी।

हालांकि, भारत के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के पक्ष में गिरा, और मेजबान टीम ने पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। चलिए ये तो हुई टॉस की बात, लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गैर-मौजूदगी ने लगभग सभी को अचंभित कर दिया।

रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलते पर ट्विटर पर मचा बवाल

चूंकि हमने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में देखा कि पिच स्पिनरों के लिए भी काफी मददगार रही, इसलिए उम्मीद की जा रह थी कि आर अश्विन इस बहुप्रतीक्षित पुनर्निर्धारित टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। लेकिन भारत के स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्पिन ऑलराउंडर जडेजा के साथ जाने का फैसला किया, जबकि उन्होंने अपनी टीम में छह बल्लेबाजों को शामिल किया है।

जसप्रीत बुमराह ने अपने तेज गेंदबजी अटैक में शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को शामिल किया, जबकि उनके पास केवल एक ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा है, जिस पर वह स्पिन गेंदबाजी के लिए भी निर्भर होंगे। हालांकि, भारतीय टीम प्रबंध का यह फैसला ज्यादा चौंकाने वाला नहीं है, खासकर इंग्लैंड-न्यूजीलैंड सीरीज को देखते हुए लिए है, जहां दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे।

ट्विटर पर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दिए जाने को एक अलग ही रूप दें दिया है। वे ट्विटर पर विराट कोहली और रवि शास्त्री के आलोचकों की आलोचना कर रहे है। दरअसल, विराट कोहली की कप्तानी के दौरान अश्विन को विदेशी दौरों पर कम की मौंके दिए जाते थे, जिसे लेकर पूर्व कप्तान अक्सर टारगेट किए जाते थे, जिसे लेकर फैंस अब उनके आलोचकों पर तंज कस रहे है।

यहां देखिए कैसे फैंस आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने पर प्रतिक्रिया दें रहे हैं –

https://twitter.com/ThatCric8Girl/status/1542801204144615424?

 

close whatsapp