'अगर हमें टेस्ट क्रिकेट में नंबर टीम बनना है तो.....'- ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बोले कप्तान कमिंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘अगर हमें टेस्ट क्रिकेट में नंबर टीम बनना है तो…..’- ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बोले कप्तान कमिंस

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में एक टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम को दी थी मात।

Pat Cummins (Image Source: Getty Images)
Pat Cummins (Image Source: Getty Images)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी थी। यह मुकाबला गॉल में 26 जून से खेला गया था और मात्र 3 दिनों के भीतर (1 जून) को ही समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के सामने श्रीलंका के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप दिखे। बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल पर अभी ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर है साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में भी पहला स्थान पर अपना कब्जा बना रखा है।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की है। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया टीम का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। मुकाबले के बाद पैट कमिंस ने कहा कि, हम लोग अपने दृष्टिकोण में दो नए शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं जो है सक्रिय और बहादुर। हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है। टीम के बल्लेबाज विपक्षी टीम के गेंदबाजों के ऊपर लगातार दबाव डाल रहे हैं जो काफी अच्छी बात है।

अनुभवी खिलाड़ी नई चीजों को सीखने की कोशिश रहे हैं: पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान ने कहा कि, ‘आप या तो टी-20 में इसके बारे में बात करते हैं या वनडे क्रिकेट में लेकिन मुझे लगता है कि नई चीजों का उपयोग टेस्ट में भी करना चाहिए। कंडीशन के बारे में जानना और उसके हिसाब से खेलना काफी बड़ी बात होती है।

हमको सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की पिचों के बारे में पता होता था लेकिन अब हम सभी तरह की पिचों और कंडीशंस के बारे में पता लगा रहे हैं। अगर आपको दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है तो आपको सिर्फ अपने घर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जाकर मुकाबले जीतने होंगे।

सभी लोग नई-नई चीजों के बारे में सीख रहे हैं। अनुभवी बल्लेबाज नए शॉट्स ढूंढ रहे हैं, स्टार्क अपनी रिवर्स स्विंग में काफी काम कर रहे हैं। नाथन लियोन भी कुछ नई वेरिएशंस के बारे में बातचीत कर रहे हैं। इन विकेट्स पर हमें काफी कुछ सीखना पड़ेगा।

इस मुकाबले की बात की जाए तो श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 321 रन बनाए थे। 109 रन की लीड को खत्म करने उतरी श्रीलंका दूसरी पारी में मात्र 113 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 5 रन की दरकार थी जो डेविड वॉर्नर ने मात्र 4 गेंदों में ही बना दिया था। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 8 जुलाई से शुरू होगा।

close whatsapp