सूर्यकुमार यादव ने ससुराल में दिखाई 'दादागिरी' तो पत्नी देविशा ने लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव ने ससुराल में दिखाई ‘दादागिरी’ तो पत्नी देविशा ने लगाई क्लास

सूर्यकुमार यादव इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं।

Surya Kumar Yadav (Photo Source: Twitter)
Surya Kumar Yadav (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं। दौरे पर भारतीय टीम इस वक्त टेस्ट मैच खेल रही है और इसके बाद उन्हें तीन- तीन मैचों की टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज खेलनी है। इस लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पहले ही टीम का ऐलान कर दिया है और टी-20 टीम में अधिकतर उन्हीं खिलाड़ियों को रखा गया है जो आयरलैंड दौरे के लिए चुने गए थे।

आयरलैंड सीरीज में चोट से वापसी करने वाले सूर्य कुमार यादव को भी इस सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। सूर्या इन दिनों इंग्लैंड में हैं और एक खास वजह से सुर्खियों में भी बने हुए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 2 जुलाई की शाम को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।

सूर्य कुमार यादव ने शेयर किया मजेदार वीडियो

इस वीडियो की इमेज पर लिखा हुआ है, ‘ससुराल से लौटने के बाद।’ वीडियो में सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी अक्षय कुमार और परेश रावल के डॉयलॉग की कॉपी कर रहे हैं। देविशा लिपिसिंग करते हुए कहती हैं, ‘तू उधर क्या बोल रहा था, अगर तेरा दिमाग गर्म हो गया तो तू क्या कर लेगा।’

यह सुनकर सूर्यकुमार इधर-उधर झांकने वाली एक्टिंग करते हैं। फिर वो भी लिपसिंग करते हुए कहते हैं, ‘मैं मैं मैं… बोल रहा था कि अगर एक बार मेरा दिमाग गर्म हो गया ना तो ठंडा भी फटाफट हो जाता है।’ सूर्यकुमार ने वीडियो के कैप्शन की जगह इसे Marriage101 पर टैग किया है।

यहां देखिए सूर्या का वो वीडियो

बता दें कि सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। पिछले साल भी क्वारंटीन के दौरान पृथ्वी शॉ के साथ उनका बनाया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं अगर सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 7 वनडे और 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

close whatsapp