WV रमन ने सरफराज खान को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उन्हें टीम में शामिल ना करने के पीछे का कारण….
WV रमन ने कहा कि, सरफराज खान को शामिल ना किए जाने के संबंध में चयन समिति ने कुछ विचार विमर्श किए होंगे।
अद्यतन - जून 29, 2023 4:46 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी, जहां वह टी20, टेस्ट मैच और ODI खेलेगी। बता दें इन सीरीज के लिए BCCI ने टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें इन सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका मिला है तो कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है।
दरअसल चेतेश्वर पुजारा, सरफराज खान, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वर को टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं सरफराज खान को टीम में जगह नहीं देने पर फैंस के साथ साथ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी भारतीय चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी WV रमन ने भी सरफराज खान को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल उनका कहना है कि, सरफराज खान को टीम में शामिल नहीं करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसलिए सिलेक्टर के इन फैसले पर विचार करना चाहिए।
तेज गेंदबाजी के खिलाफ खेलने की क्षमता में उन्हें सुधार करने की जरूरत है- WV रमन
बता दें आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए WV रमन ने कहा कि, सरफराज खान को शामिल ना किए जाने के संबंध में चयन समिति ने कुछ विचार विमर्श किए होंगे। दरअसल उन्हें यह लगता है कि सरफराज को तेज गेंदबाजी के खिलाफ खेलने की अपनी क्षमता में सुधार करने की जरूरत है और दूसरी बात यह लगती है कि उन्हें अपनी फिटनेस और फील्डिंग में भी सुधार कर सकें।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, कोई मुझसे पूछ सकता है कि वे क्या कहना चाह रहे हैं और क्या वे सोचते हैं कि वे भगवान हैं। नहीं, वे भगवान नहीं हैं। वे वास्तव में सरफराज खान में खामियां ढूंढने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। ना सिर्फ उन आंकड़ों को देखते हैं जो एक क्रिकेटर ने लगाए हैं, बल्कि वे विभिन्न चीजों पर भी चर्चा करने की कोशिश करते हैं।
दरअसल उन्हें लगता है कि जब इंटरनेशनल तेज गेंदबाजों का सामना करने की बात आती है तो सरफराज खान शायद इसमें सक्षम नहीं हैं। दरअसल चयन समिति की बैठकों में इस तरह के निर्णय लेना आम बात है। ऐसा पहले भी किया जा चुका है यह भविष्य में भी किया जाएगा।
यहां पढ़ें : कुलदीप यादव पर पूरा हक जमाते हैं युजवेंद्र चहल, अभ्यास के बीच भी करते हैं जमकर परेशान!