बुरे फॉर्म से गुजर रहे कोहली अब दूसरों की बल्लेबाजी में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं
पहली पारी में जसप्रीत बुमराह 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।
अद्यतन - Jul 3, 2022 9:48 am

भारत के स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड और भारत के बीच पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल 16 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। दाएं हाथ का बल्लेबाज अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की और उन्होंने उनके एक ओवर में छह चौके लगाए।
बुमराज ने ब्रॉड के उस एक ओवर में मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले। ड्रेसिंग रूम में बैठे भारतीय खिलाड़ी अपने कप्तान की बल्लेबाजी का जमकर आनंद ले रहे थे। टीम इंडिया की पहली पारी 416 रनों पर सिमट गई। इसके बाद जैसे ही बुमराह पवेलियन लौटे भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उनको गले लगाया और दोनों खिलाड़ी एक साथ हंसते हुए नजर आ रहे थे।
इससे पहले दिन की शुरुआत में, स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने मोहम्मद शमी का विकेट लेकर अपना 550 वां टेस्ट विकेट हासिल किया। हालांकि उस वक्त किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था उनके साथ आगे क्या होने वाला है। अनुभवी तेज गेंदबाज ब्रॉड पहली पारी का 84वां ओवर फेंकने आए और उस वक्त स्ट्राइक पर जसप्रीत बुमराह थे।
Virat Kohli and all players enjoying Jasprit Bumrah's batting. pic.twitter.com/24OpnZK3DA
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) July 2, 2022
स्टुअर्ट ब्रॉड ने फेंका टेस्ट इतिहास का सबसे महंगा ओवर
उस ओवर की पहली गेंद शॉर्ट गेंद थी। बुमराह ने बड़ी मुश्किल से शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री से बाहर 4 रनों के लिए चली गई। वहीं दूसरी गेंद पर ब्रॉड ने बाउंसर मारी। गेंद बुमराह के बाद विकेटकीपर को भी छकाते हुए बाउंड्री पार कर गई। अंपायर ने वाइड करार दिया और भारत को 5 रन मिले।
अगली गेंद पर बुमराह ने अजीबोगरीब तरीके से शॉट खेला और गेंद बल्ले का टॉप ऐज लेकर विकेटकीपर के ऊपर से 6 रनों के लिए बाउंड्री पार पहुंची। ओवर स्टेप के लिए अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। भारत को 7 रन मिले। वहीं तीसरी गेंद एक गुडलेंथ बॉल थी। बुमराह के बल्ले का किनारा लेकर गेंद स्टंप्स के बगल से 4 रनों के लिए निकल गई। वहीं चौथी गेंद पर भी उन्होंने चौका जड़ा।
वहीं पांचवीं गेंद पर बुमराह ने लेग स्टंप की गेंद को 6 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर भेजा। ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने ब्रॉड पर तरस खाई और एक रन बनाया। इस तरह ओवर में कुल 35 रन बने। बुमराह 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।