ENG vs IND: एजबेस्टन टेस्ट में जैक क्रॉली का विकेट लेते ही बुमराह ने अपने नाम किया एक खास रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs IND: एजबेस्टन टेस्ट में जैक क्रॉली का विकेट लेते ही बुमराह ने अपने नाम किया एक खास रिकॉर्ड

एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट अपने नाम किए थे।

Jasprit Bumrah. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)
Jasprit Bumrah. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)

एजबेस्टन में चल रहे टेस्ट में भारत के स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह सोमवार (4 जुलाई) को टेस्ट क्रिकेट के SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में 100 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन एक शानदार स्पेल के अंत में, बुमराह ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली को आउट कर यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

बुमराह ने इंग्लैंड में 36 विकेट, ऑस्ट्रेलिया में 32, न्यूजीलैंड में छह और दक्षिण अफ्रीका में 26 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने करियर का पहला टेस्ट मैच भी दक्षिण अफ्रीका में ही खेला था टेस्ट क्रिकेट में SENA देशों में 100 या अधिक विकेट लेने में अन्य भारतीय गेंदबाज कपिल देव, इशांत शर्मा, जहीर खान, मोहम्मद शमी और अनिल कुंबले हैं।

SENA देशों में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

खिलाड़ी विकेट
अनिल कुंबले 141
इशांत शर्मा 130
जहीर खान 119
मोहम्मद शमी 119
कपिल देव 117
जसप्रीत बुमराह 101

दूसरे सत्र में बुमराह ने क्रॉली को आउट करके 107 रनों की मजबूत और तेज ओपनिंग पार्टनरशिप खत्म की। गौरतलब है कि सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीस और जैक क्रॉली के ताबड़तोड़ पारी के बदौलत इंग्लैंड ने 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान शानदार शुरुआत की। टी ब्रेक से लौटने के बाद, बुमराह ने गेंदबाजी की कमान संभाली और ओली पोप को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया।

भारत ने इंग्लैंड के सामने 378 रनों का लक्ष्य रखा

भारत ने इससे पहले अपनी दूसरी पारी 245 रन के स्कोर पर ऑलआउट हुई थी जिससे इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य मिला था। इस पारी में भी टीम इंडिया के बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर पाए। केवल चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ही दूसरी पारी में अर्धशतक बनाने में सफल रहे। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में बेन स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए।

भारत को सीरीज जीतने के लिए या तो सीरीज को 3-1 से खत्म करने के लिए मैच जीतना होगा या फिर मैच ड्रा करना होगा ताकि अपनी 2-1 की बढ़त बरकरार रख सकें। लेकिन इंग्लैंड ने जिस तरह से चौथे दिन बल्लेबाजी को उससे देखकर यही लग रहा है कि उनकी टीम सिर्फ जीत के इरादे से मैदान पर उतरी है।

close whatsapp