लंदन की सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं ऑलराउंडर हार्दिक! - क्रिकट्रैकर हिंदी

लंदन की सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं ऑलराउंडर हार्दिक!

हाल ही में हार्दिक पांड्या ने लगाई थी एक इंस्टा स्टोरी।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं, जिसके बाद उनका जोश एक दम हाई है। साथ ही वो बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए सफल भी रहे पहली सीरीज में, लेकिन अब ऑलराउंडर हार्दिक एक गलती कर रहे हैं जो बाकी खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकती है।

ऑलराउंडर हार्दिक कप्तानी में भी हिट

टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी, जिसके लिए टीम इंडिया की कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने की थी और टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-0 जीत लिया था।

ऑलराउंडर हार्दिक कोरोना नियम तोड़ रहे हैं!

*हाल ही में हार्दिक पांड्या ने लगाई थी एक इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीरों में बिना मास्क नजर आ रहे हैं हार्दिक।
*वहीं पांड्या दिख रहे हैं काफी स्टालिश लुक में।
*फिलहाल अभ्यास मैच खेल रहे हैं ऑलराउंडर हार्दिक।

एक नजर उस इंस्टा स्टोरी

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

इस साल IPL भी जीता

दूसरी ओर इस साल ऑलराउंडर हार्दिक गुजरात टीम के कप्तान थे IPL में और उनकी टीम ने फाइनल में राजस्थान हराकर खिताब अपने नाम किया था।

टी-20 वर्ल्ड कप पर है इस खिलाड़ी का फोकास

टीम इंडिया में वापसी करने के बाद हार्दिक पांड्या का पर फोकस टी-20 वर्ल्ड कप है, जो इस साल ऑस्ट्रेलिया में होगा। हार्दिक पहले ही बोल चुके हैं कि वो देश के लिए ये खिताब जीतना चाहते हैं।

टेस्ट सीरीज के बाद क्या?

टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड टीम के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी और फिर वनडे सीरीज खेलेगी, टी-20 सीरीज का आगाज 7 जुलाई से होगा और इसके लिए पहले ही टीम का ऐलान किया जा चुका है। फिलहाल आज 5वें टेस्ट मैच का आखिरी दिन का खेल होना बाकी है।

close whatsapp