ENG vs IND: बालकनी से ब्रैंडन मैकुलम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को दी श्रेयस अय्यर को आउट करने की सलाह, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs IND: बालकनी से ब्रैंडन मैकुलम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को दी श्रेयस अय्यर को आउट करने की सलाह, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरें

श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में सिर्फ 19 रन बनाए थे।

England Head Coach Brendon McCullum (Photo Source: Twitter)
England Head Coach Brendon McCullum (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच चल रहे पुनर्निधारित टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यह मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा है। मुकाबले की बात करे तो इंग्लैंड पांचवे दिन लगभग जीत की दहलीज पर पहुंच चुका है।

अब भारत को अगर यह टेस्ट मुकाबला जीतना है तो उन्हें अविश्वसनीय खेल दिखाना होगा। शुरुआती 2 दिन में बेहतरीन खेल दिखाने के बाद भारतीय टीम अब बैकफुट पर आ गई है। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में पूर्व कप्तान जो रूट और जॉनी बेयरस्टो कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं।

चौथे दिन की शुरुआत तक भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में थी और वो इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य देना चाह रही थी। लेकिन चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ने ना ही सिर्फ भारत के 7 विकेट जल्द झटके बल्कि अपनी दूसरी पारी में तेजी से रन बनाया और दबाव पूरी तरह भारत के ऊपर बना दिया।

भारत की दूसरी पारी में तमाम बल्लेबाजों को शुरुआत तो मिली लेकिन उसे बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। इन्ही बल्लेबाजों में से एक श्रेयस अय्यर थे जिन्होंने काफी अच्छी तरह से खेलते हुए 19 रन बनाए, लेकिन वो भी छोटी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे थे। उनका विकेट इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स ने झटका था।

IPL 2022 में ब्रैंडन मैकुलम और श्रेयस अय्यर ने KKR के लिए काफी समय साथ में बिताया था

इसी के साथ इंग्लैंड के नए मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि मैकुलम इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को ये संकेत दे रहे हैं कि वो अय्यर को छोटी गेंद डालें। बता दें, अय्यर और ब्रैंडन मैकुलम दोनों ने ही IPL 2022 में KKR के लिए साथ में समय बिताया था।

श्रेयस अय्यर KKR के कप्तान थे और ब्रैंडन मैकुलम टीम के हेड कोच। अय्यर के आउट होने के बारे में बात की जाए तो वो 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे और ऐसा लग रहा था कि वो इस पारी में बड़ा स्कोर बनाएंगे।

हालांकि ऐसा हो नहीं पाया और मैथ्यू पॉट्स की एक छोटी गेंद पर जेम्स एंडरसन को कैच थमा बैठे। सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने अय्यर की आलोचना की है। सब का यही कहना है कि छोटी गेंदें अय्यर के लिए विलन हैं और उन्हें इन गेंदों से बचकर रहना चाहिए।

close whatsapp