एजबेस्टन टेस्ट मैच में DRS को लेकर अब ब्रैड हॉग ने उठा दिया यह गंभीर सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

एजबेस्टन टेस्ट मैच में DRS को लेकर अब ब्रैड हॉग ने उठा दिया यह गंभीर सवाल

ब्रैड हॉग ने ट्वीट किया कि, डीआरएस टेक्नोलॉजी भारत के लिए थोड़ी कठोर नहीं है? मुझे लगता है कि उन्हें अंपायर कॉल देना चाहिए था जिससे उनका रिव्यू बच जाता।

Brad Hogg
Brad Hogg. (Photo by Paul Kane/Getty Images)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें पुनर्निधारित टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन भारत के खिलाफ एक विवादास्पद डीआरएस कॉल पर सवाल उठाया है। बता दें, भारत ने जो रूट के खिलाफ मोहम्मद शमी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील को अंपायर द्वारा खारिज करने के बाद डीआरएस की मांग की थी।

हालांकि इसका कोई सकारात्मक रिजल्ट सामने नहीं आया क्योंकि जो रूट को डीआरएस के बाद भी नॉट आउट करार दिया गया। उस समय टीम का स्कोर 132 रन पर 3 विकेट था और रूट उस समय 12 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारत को एक भी मौका नहीं दिया और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक अपना अर्धशतक पूरा किया। रूट सिर्फ अर्धशतक तक नहीं रुके और पांचवे दिन में अपना शतक भी पूरा कर लिया।

रिप्ले में देखा गया कि जब गेंद पैड के पास से गुजरी थी तब बल्ला लगभग पैड के संपर्क में था। जब गेंद बल्ले/पैड को छूकर गई थी तब डीआरएस में साफ स्पाइक देखा गया था हालांकि ये साफ नहीं था कि आवाज बल्ले को छूकर आई है या पैड को। हालांकि थर्ड अंपायर को लगा कि इस गेंद में बल्ला नहीं लगा है और उन्हें नॉट आउट करार दिया गया। भारत के लिए एक और नकारात्मक बात यह भी थी कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी।

मेरे हिसाब से अंपायर कॉल होना चाहिए था: ब्रैड हॉग

ब्रैड हॉग ने ट्वीट किया कि, ‘तमाम प्रशंसक और क्रिकेट विशेषज्ञों ने पहले भी जडेजा का कैच जो रूट ने पकड़ा था और मैथ्यू पॉट्स का कैच जो श्रेयस अय्यर ने पकड़ा था अंपायरों की अंपायरिंग पर सवाल उठाए थे। हालांकि हॉग का मानना है कि इसे कम से कम अंपायर कॉल देना चाहिए था। उन्होंने लिखा कि, डीआरएस टेक्नोलॉजी भारत के लिए थोड़ी कठोर नहीं है? मुझे लगता है कि उन्हें अंपायर कॉल देना चाहिए था जिससे उनका रिव्यू बच जाता।

इसके बाद रूट ने अगली गेंद पर चौका जड़ा और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वो 76 रन पर नाबाद रहे। उनका बखूबी साथ जॉनी बेयरस्टो ने निभाया जिन्होंने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 87 गेंदों में 72 रन बनाए थे।

हालांकि मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने पांचवे दिन यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है। जो रूट ने इस मुकाबले की दूसरी पारी में 173 गेंदों में 142 रन की नाबाद पारी खेली जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 145 गेंदों में 114* रन बनाए।

close whatsapp