अब तो खाना भी शायद अथिया शेट्टी की पसंद का ही खाते हैं केएल राहुल!
लंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं केएल राहुल।
अद्यतन - Jan 4, 2023 2:42 pm

जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, इस कपल की शादी जनवरी में होने वाली है। लेकिन दोनों ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है, इस बीच केएल और अथिया का एक वीडियो सामने आया है और ये काफी वायरल हो रहा है।
केएल राहुल ने नया साल भी अथिया शेट्टी के साथ मनाया था
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी नए साल का स्वागत शानदार तरीके से किया, इसी कड़ी में बल्लेबाज केएल राहुल ने इस बार नए साल की पार्टी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ की थी और फिर बाद में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी।
कपल ने पार्टी में जमकर की थी मस्ती
केएल राहुल इतना बिजी हैं अथिया के साथ कि, खाने तक का टाइम नहीं हैं!
*लंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं केएल राहुल।
*हाल ही में अथिया शेट्टी के साथ एक शूट में नजर आए राहुल।
*इस दौरान ये कपल शूट के बीच खा रहा था खाना।
*सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे ये वाला वीडियो अब।
अथिया और केएल राहुल का ये वीडियो आया सामने
टीम इंडिया का बल्लेबाज हुआ था काफी ज्यादा ट्रोल
टीम इंडिया ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी और केएल राहुल की कप्तानी में 2-0 से उसे जीता था, लेकिन राहुल बतौर बल्लेबाज सीरीज में फ्लॉप रहे थे और इसके चलते वो काफी ट्रोल भी हुए थे।