इंग्लैंड बनाम भारत के बीच में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
जॉस बटलर बतौर नियमित कप्तान अपनी पहली सीरीज खेलने मैदान पर उतरेंगे।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जुलाई 6, 2022 9:51 अपराह्न

इंग्लैंड और भारत के बीच में रीशेड्यूल 5वें टेस्ट मैच का अंत होने के बाद अब दोनों ही टीमों के बीच लिमिटेड ओवर्स सीरीज का आगाज होगा। जिसमें 7 जुलाई को दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज का पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। इयोन मोर्गन के संन्यास लेने के बाद जॉस बटलर बतौर नियमित कप्तान अपनी जिम्मेदारी का आगाज इस सीरीज के साथ शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह टी-20 सीरीज काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। जिसमें वह अपने अहम खिलाड़ियों को परखने के साथ बेहतर रणनीति भी बना सकती हैं। हालांकि जॉस बटलर को 9 वनडे मैचों में कप्तानी करने का अनुभव हासिल है, जिसमें उन्होंने 6 मैच जीते भी हैं ऐसे में कप्तानी का अधिक दबाव उनके ऊपर देखने को नहीं मिलेगा।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम को लेकर बात की जाए कप्तान रोहित शर्मा पहली बार विदेशी जमीन पर इस जिम्मेदारी को निभाते हुए दिखने वाले हैं। इससे पहले रोहित ने कोहली के बाद कप्तान नियुक्त किए जाने बाद 12 टी-20 मैच घरेलू जमीन पर खेले जिसमें सभी में उन्होंने टीम को जीत दिलाई है।
मैच जानकारी:
पहला टी-20 मैच – इंग्लैंड बनाम भारत
स्थान – द रोस बाउल, साउथैम्पटन
दिन और समय – 7 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 10:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी सिक्स और सोनी लिव
पिच रिपोर्ट:
इस मैदान की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर साफतौर पर बल्लेबाजी के माकूल हालात देखने को मिलेंगे। ऐसे में औसत स्कोर यहां पर पहली पारी का 157 देखने को मिला है। वहीं टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
संभावित अंतिम एकादश:
इंग्लैंड
पहले टी-20 मुकाबले को लेकर इंग्लैंड की संभावित एकादश पर बात की जाए तो जेसन रॉय और फिलिप सॉल्ट ओपनर की भूमिका में दिख सकते हैं। वहीं कप्तान जॉस बटलर मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा गेंदबाजी में टिमाल मिल्स, क्रिस जॉर्डन, मैथ्यू पार्किंसन के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
संभावित एकादश – जेसन रॉय, फिलिप सॉल्ट, डेविड मलान, जॉस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, टिमाल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, रीस टोपली।
भारत
भारतीय टीम की पहले टी-20 मुकाबले को लेकर संभावित एकादश पर बात की जाए तो कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन पारी की शुरुआत करते हुए दिखेंगे। वहीं मध्यक्रम में संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव के अलावा दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या हो सकते हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और आवेश खान पर नजरें रहने वाली हैं।
संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार।
संभावित Dream11 टीम:
जॉस बटलर (कप्तान), संजू सैमसन (उप-कप्तान), जेसन रॉय, दीपक हुड्डा, लियम लिविंगस्टोन, इशान किशन, मोईन अली, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, क्रिस जॉर्डन।