विराट के बचाव में उतरा पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर, इंग्लिश पत्रकारों की लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट के बचाव में उतरा पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर, इंग्लिश पत्रकारों की लगाई क्लास

आज कल हर एक व्यक्ति को विराट कोहली से दिक्कत है- टीनो बेस्ट

Virat Kohli. (Photo by Alex Davidson/Getty Images)
Virat Kohli. (Photo by Alex Davidson/Getty Images)

इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में एलेक्स लीस के रन आउट होने के बाद विराट कोहली ने मैदान पर बड़े जोशीले अंदाज में जश्न मनाया था। उनके इस जश्न का फोटो इंग्लिश मीडिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया और उनकी आलोचना की। यह सब कुछ वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर टीनो बेस्ट को पसंद नहीं आया और उन्होंने  विराट का बचाव करते हुए इंग्लिश मीडिया को जमकर लताड़ा है।

दरअसल इंग्लैंड के पत्रकार जॉर्ज डोबेल ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, विकेट का जश्न मनाने के लिए यह काफी रोमांचक जगह है। दरअसल नियम के अनुसार [पिच के बीच में कोई खिलाड़ी अपना कदम नहीं रख सकता है। लेकिन विराट जश्न मनाते मनाते वहीं पहुंच गए थे। उसके जवाब में बेस्ट ने कहा कि इस तरह के सभी आलोचना निराधार हैं।

टीनो बेस्ट ने लगाई इंग्लिश पत्रकार की क्लास

बाद में उन्होंने डोबेल से अपने “साथी” को यह बताने के लिए कहा कि कोहली हिंसक या ठग नहीं बल्कि आज के समय के दिग्गज बल्लेबाज हैं। टीनो बेस्ट ने उस पत्रकार को जवाब देते हुए लिखा कि, “भाई आप सबको हर उस व्यक्ति से दिक्कत है जो बोल्ड या ब्राउन या ब्लैक है। जो आपको चुनौती देता है आपको हर उस व्यक्ति से दिक्कत है। विराट या किसी भी खिलाड़ी के बारे में ऐसी खबरें पढ़ना बकवास है।’ हालांकि बाद में बेस्ट ने कहा कि वो डोबेल को नहीं पूरी इंग्लिश मीडिया को लेकर ऐसा कह रहे थे।

यहां देखिए इंग्लिश पत्रकार का वो ट्वीट और टीनो बेस्ट का रिप्लाई

इस पर डोबेल ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि कॉम ऑन टीनो आप इस मुद्दे पर मुझसे ज्यादा जानकारी रखते हैं। इसी पर करेबियाई क्रिकेटर ने जवाब देते हुए कहा कि, मैं आपको टारगेट नहीं कर रहा हूं। निश्चित रूप से आप एक सच्चे पत्रकार हैं लेकिन अन्य इंग्लिश पत्रकार कॉमेंटेटर की तरह बात करते हैं, जो सही नहीं है।

आप अपने साथी को बताएं कि विराट हिंसक या ठग नहीं हैं वो इस समय के एक दिग्गज बल्लेबाज हैं। लेकिन बात तो ये है कि वो अंग्रेज नहीं है इसलिए उसके बारे में ऐसे लेख पढ़ने को मिलते हैं।

close whatsapp