जिंबाब्वे दौरे और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए शाकिब अल हसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिंबाब्वे दौरे और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए शाकिब अल हसन

बांग्लादेश की टीम इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है।

CT_347557
Shakib Al Hasan. (Photo credit should read PAUL ELLIS/AFP/Getty Images)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन आगामी जिंबाब्वे दौरे के साथ-साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए अनुपलब्ध रहेंगे।

बता दें, पिछले महीने क्रिकबज के एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि दिग्गज ऑलराउंडर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मुकबलों के साथ-साथ जिंबाब्वे दौरे में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अब BCB क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष जलाल युनूस ने 7 जुलाई को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में हुए बैठक में शामिल होने से पहले इसकी पुष्टि की है।

बता दें, इस समय बांग्लादेश, वेस्टइंडीज में 3 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेल रही है। तीसरा टी-20 मुकाबला 7 जुलाई यानी आज गुयाना में खेला जाना है। इसके बाद टीम मेजबान के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले भी खेलेगी जो 10, 13 और 16 को गुयाना में ही खेला जाएगा। टी-20 सीरीज की बात की जाए तो इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिश के चलता पूरा नहीं हो सका था। दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान ने बांग्लादेश को 35 रनों से मात दी थी।

शाकिब-अल-हसन जिंबाब्वे दौरे के लिए अनुपलब्ध है: जलाल युनूस

बैठक के बाद जलाल युनूस ने रिपोर्टरों को बताया कि शाकिब-अल-हसन जिंबाब्वे दौरे के लिए अनुपलब्ध है जो जुलाई-अगस्त में खेला जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, शाकिब-अल-हसन ने हमको पहले ही बता दिया था कि वो जिंबाब्वे दौरे के लिए अनुपलब्ध रहेंगे और इसी को लेकर हमने चयन पैनल के साथ बैठक की थी। लेकिन हमारे लिए अच्छी बात ये है कि हमारे बाकी सीनियर खिलाड़ी मौजूद है।

बता दें, शाकिब-अल-हसन बांग्लादेश टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने ना ही सिर्फ बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से भी बांग्लादेश को कई मुकाबलों में जीत दिलाया है। उनकी अनुपस्थिति में टीम के बाकी खिलाड़ियों पर काफी दबाव देखने को मिल सकता है।

हालांकि टीम में दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम भी उपलब्ध रहेंगे। टीम के चयनकर्ता इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए जो इसी साल अक्टूबर-नवंबर महीने में खेला जाना है, युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है।

बता दें, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में शाकिब- अल-हसन ने 52 गेंदों में 68 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। यही नहीं उन्होंने इस मुकाबले में 4 ओवरों में 38 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था। हालांकि उनके इस प्रदर्शन के बावजूद बांग्लादेश यह मुकाबला नहीं जीत पाई थी।

close whatsapp