मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि मैं 90 एमपीएच की रफ्तार से भी तेज गेंदबाजी फेंक रहा था: हार्दिक पांड्या - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि मैं 90 एमपीएच की रफ्तार से भी तेज गेंदबाजी फेंक रहा था: हार्दिक पांड्या

इशान किशन के साथ बात करते हुए BCCI ने एक वीडियो रिलीज की है जिसमें हार्दिक पांड्या कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'मुझे अपने पूरे प्रदर्शन से ज्यादा सबसे अच्छी बात यह लगी कि मैं 90 एमपीएच की गति से ज्यादा की गति से गेंदबाजी कर रहा हूं।

Hardik Pandya with Ishan Kishan (Photo Source: Twitter/BCCI)
Hardik Pandya with Ishan Kishan (Photo Source: Twitter/BCCI)

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 90 एमपीएच और उससे ज्यादा तेज रफ्तार से गेंदबाजी फेंकना उन्हें अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से ज्यादा बेहतर लगा है।

बता दें, हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी में 51 रन की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली थी और उसके बाद गेंदबाजी में 4 ओवरों में 33 रन देकर 4 विकेट झटके थे। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया था।

इशान किशन के साथ बात करते हुए BCCI ने एक वीडियो रिलीज की है जिसमें हार्दिक पांड्या कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ‘मुझे अपने पूरे प्रदर्शन से ज्यादा सबसे अच्छी बात यह लगी कि मैं 90 एमपीएच की गति से ज्यादा की गति से गेंदबाजी कर रहा हूं। इसका पूरा श्रेय मेरी टीम को जाता है- सोहम देसाई, हर्षा।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैंने आयरलैंड दौरे के बाद ब्रेक नहीं लिया। मैं 6 दिनों तक काफी कड़ी मेहनत करता रहा। मैंने कल सिर्फ अपनी कौशलता के ऊपर काम किया था लेकिन उससे पहले मैं जिम और रनिंग पर ज्यादा ध्यान दे रहा था। एक खिलाड़ी के रूप में हमको ही पूरा क्रेडिट मिल जाता है लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि मेरे ट्रेनर्स, फिजियो सभी को इसका श्रेय जाता है।

उन्होंने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि, ‘मैं बस बिना किसी रिस्क के क्रिकेट खेलना चाह रहा था। IPL के बाद मेरे अंदर आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था। अगर हमारे शुरुआत में ज्यादा विकेट्स नहीं गिरे होते तो शायद मैं और छक्के मारता। लेकिन मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं।

हार्दिक पांड्या ने बताया कैसे करनी चाहिए जबरदस्त वापसी

इशान किशन ने इसके बाद हार्दिक पांड्या से कहा कि आप उन खिलाड़ियों को सलाह दें जो अपने करियर में धमाकेदार वापसी करना चाहते हैं। हार्दिक पांड्या ने उन सभी लोगों के लिए यह संदेश दिया कि, ‘रिजल्ट के बारे में मत सोचिए और कड़ी मेहनत करते रहिए। अब सब ठीक है लेकिन मुझे खुशी कड़ी मेहनत करने से मिलती है रिजल्ट से नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘आप बस एक अच्छे इंसान बने रहिए। अगर आप इस समय खराब समय से गुजर रहे हैं तो उसके बारे में ज्यादा मत सोचिए। बस अपने करीबी लोगों के साथ या अपने खिलाड़ियों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कीजिए। देखिएगा इसका फल आपको जरूर मिलेगा। बस फिट चाहिए और हेल्थी खाना खाइए। जय हिंद।

close whatsapp