एमएस धोनी ने तीसरे T20I मैच का लुफ्त रवि शास्त्री संग उठाया
एमएस धोनी ने पहली बार रवि शास्त्री के साथ काम साल 2014 में किया था।
अद्यतन - Jul 11, 2022 11:35 am

इंग्लैंड और भारत के बीच ट्रेंट ब्रिज में 10 जुलाई को खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट की दो प्रसिद्ध हस्तियां एमएस धोनी और रवि शास्त्री का मिलाप हुआ। पूर्व भारतीय कोच और कप्तान वायरल तस्वीरों में एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए भी नजर आए।
आपको बता दें, एमएस धोनी इस समय अपने परिवार के साथ यूके में छुट्टियां मना रहे हैं, जहां उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह और अपना 41वां जन्मदिन मनाया। भारत के पूर्व कप्तान टीम इंडिया के खिलाड़ियों के से मिले और अंतिम T20I मुकाबलों का भी लुफ्त उठाया। धोनी की भारतीय टीम के साथ काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और कुछ बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर खुद तस्वीरें पोस्ट की है।
रवि शास्त्री ने एमएस धोनी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा की
वहीं दूसरी ओर, रवि शास्त्री इस समय इंग्लैंड में बतौर कमेंटेटर मौजूद है, और वह पूरे इंग्लिश समर सीजन के लिए स्काई स्पोर्ट्स के साथ काम करेंगे। टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीमित ओवरों की सीरीज में भी कमेंटेटर के रूप में कार्य कर रहे है।
आपको बता दें, एमएस धोनी ने पहली बार रवि शास्त्री के साथ काम साल 2014 में किया था जब वह दो वर्षों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक के रूप टीम से जुड़े थे, जिसके बाद साल 2017 में उन्होंने टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में टीम की कमान संभाली थी।
इस बीच, रवि शास्त्री ने ट्विटर पर एमएस धोनी के साथ ट्रेडमार्क शैली में उनके पुनर्मिलन का जश्न मनाने के लिए एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा: “उस्ताद के साथ दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा, जो आज भी शानदार नजर आता है।”
Great to catch up with the maestro who looks in fine fettle – @msdhoni @SkyCricket @BCCI @ChennaiIPL #ENGvsIND 🇮🇳 pic.twitter.com/2WaBtV04Fk
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) July 10, 2022
आपको बता दें, धोनी और शास्त्री दोनों अब भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि पूर्व कप्तान ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जबकि पूर्व मुख्य कोच ने साल 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप के समापन के साथ अपने कार्यकाल के अंत के बाद कमेंटेटर के रूप में दोबारा अपनी यात्रा शुरू कर दी है।