फरवरी 26 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - फरवरी 26, 2024 7:02 अपराह्न

1) रांची टेस्ट किया टीम इंडिया ने अपने नाम, सीरीज सील करने का भी रोहित की सेना ने किया काम
टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड को हार का स्वाद चखा दिया है, जहां रोहित की सेना ने लगातार तीसरी बार जीत की कहानी लिखी है। हैदराबाद में हार के बाद भारतीय टीम ने कमबैक किया था और उसके बाद Vizag, राजकोट और अब रांची में जीत अपने नाम कर इंग्लिश टीम का घमंड चूर-चूर कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) खुद का इंटरनेशनल करियर ले डूबे रजत पाटीदार, रांची में फिर से किया शर्मनाक प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाज रजत पाटीदार के फ्लॉप शो में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है, जहां रांची टेस्ट में इस बल्लेबाज की फेल होने की कहानी जारी रही। जब टीम को इस बल्लेबाज की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब पाटीदार ने साथ छोड़ दिया और पवेलियन लौट गए। (पढ़ें पूरी खबर)
3) आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने किया अपनी टीम का ऐलान
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बता दें, इस एकमात्र टेस्ट की शुरुआत 28 फरवरी से हो रही है। यह मैच अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस एकमात्र टेस्ट को अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। बता दें, यह टेस्ट इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। (पढ़ें पूरी खबर)
4) पॉलिटिशियन के बेटे पर चिल्लाने के बाद छीन ली गई कप्तानी, हनुमा विहारी ने ACA पर गंभीर आरोप लगाते हुए अचानक छोड़ी आंध्र की टीम
भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। दरअसल, 26 फरवरी को इंदौर में रणजी ट्रॉफी 2024 के चौथे क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ हार के बाद विहारी ने कभी भी आंध्र के लिए नहीं खेलने का फैसला किया है। चौथी पारी में 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र की टीम 165 रनों पर ऑलआउट हो गई और 5 रन से मुकाबला हार गई। हनुमा विहारी ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)
5) रांची टेस्ट मैच जीतने के बाद WTC पाॅइंट्स टेबल में भारत को पहुंचा फायदा तो कंगारूओं को हुआ नुकसान
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में हुआ। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर, सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। साथ ही भारत की यह जीत सोने पर सुहागा साबित हुई है। बता दें कि रांची टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप पाॅइंट्स टेबल (WTC Points Table) में बड़ा फायदा पहुंचा है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IND vs ENG: ‘युवा टीम द्वारा अभूतपूर्व जीत’ इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर Virat Kohli का रिएक्शन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला गया। बता दें कि इस मैच को खेल के चौथे दिन भारतीय टीम ने ना सिर्फ पांच विकेट से जीता बल्कि 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (3-1) को भी अपने नाम कर लिया है। दूसरी ओर, भारत की इस जीत पर क्रिकेट जगत के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से क्रिकेट फैंस ढेरों शुभकामनाएं देते हुए नजर आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7) Ranji Trophy 2024: सेमीफाइनल में पहुंचा मध्य प्रदेश, रोमांचक मुकाबले में आंध्रा को 4 रनों से हराया
चल रहे रणजी ट्रॉफी 2024 के रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में, मध्य प्रदेश ने आंध्र को 4 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अंत तक अपना उत्साह बनाए रखा। आंध्र प्रदेश जैसी मजबूत टीम को हराकर मध्य प्रदेश तमिलनाडु के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई। इससे पहले मध्य प्रदेश सौराष्ट्र को एक पारी और 33 रनों से हराकर सेमी फाइनल में जगह पक्की की। (पढ़ें पूरी खबर)
8) इंस्टा रील्स पर कैसी बात बोल रहे हैं ये शिखर धवन, युवाओं को दे रहे हैं गलत संदेश
टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया के जरिए फैन्स का पूरा टाइम पास करते हैं, साथ ही उनकी इंस्टा रील्स को भी काफी ज्यादा ही पसंद किया जाता है। धवन भी आम लोगों से कनेक्ट करते हुए रील्स शेयर करते हैं, जिसके कारण उनकी रील्स हद से ज्यादा वायरल होती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) अब IPL 2024 का आगाज होने जा रहा है, ऐसे में सूर्यकुमार यादव को FIT होना है किसी भी सूरत में
जब से IPL 2024 के शेड्यूल का ऐलान हुआ है, तब से सभी खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है। जिनकी कुछ समय पहले ही सर्जरी हुई थी, ऐसे में ये खिलाड़ी अब अपनी फिटनेस पर काम कर रहा है और इसका नजारा देखने को मिला है उनकी नई इंस्टा स्टोरी पर। (पढ़ें पूरी खबर)
10) IND vs ENG 2024: ‘कोई ऑनलाइन फैन क्लब नहीं, कोई हाइप नहीं’: कुलदीप यादव की तारीफ में बहुत कुछ बोल गए वीरेंद्र सहवाग
महान भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी रांची टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के लिए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की जमकर तारीफ की। वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने कहा कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इस समय भारतीय क्रिकेट टीम सबसे कम बड़ा चढ़ा कर पेश किए जाने वाले लोगों में से एक हैं। (पढ़ें पूरी खबर)