IND vs ENG 2024: ‘कोई ऑनलाइन फैन क्लब नहीं, कोई हाइप नहीं’: कुलदीप यादव की तारीफ में बहुत कुछ बोल गए वीरेंद्र सहवाग
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुलदीप यादव ने बेहद जबरदस्त प्रदर्शन किया।
अद्यतन - फरवरी 26, 2024 12:23 अपराह्न

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: महान भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी रांची टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के लिए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की जमकर तारीफ की।
वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने कहा कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इस समय भारतीय क्रिकेट टीम सबसे कम बड़ा चढ़ा कर पेश किए जाने वाले लोगों में से एक हैं। आपको बता दें, रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुलदीप ने बेहद जबरदस्त प्रदर्शन किया।
Kuldeep Yadav को उतना क्रेडिट नहीं मिल रहा, जितने का वो हकदार हैं: Virender Sehwag
उत्तर प्रदेश के इस कलाई के स्पिनर ने पहले ध्रुव जुरेल के साथ आठवें विकेट के लिए 77 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और फिर गेंद के साथ 4/22 के शानदार आंकड़े दर्ज किए। सीनियर ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पांच-विकेट हॉल और कुलदीप के चौके के चलते टीम इंडिया रांची टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 145 रनों पर समेट पाई।
इस बीच, वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर कहा कि कुलदीप यादव एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके पास कभी भी कोई बड़ा ऑनलाइन फैन क्लब या लोग नहीं थे, जो उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए अगली बड़ी चीज के रूप में प्रमोट करते हों, लेकिन उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन अब तक टीम इंडिया के लिए किया है, वो उसका श्रेय पाने के हकदार हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने X पर लिखा: “जब प्रचार-प्रसार की बात आती है, तो सोशल मीडिया पर सबसे कम सुर्खियों में रहने वाले लोगों में से एक कुलदीप यादव हैं। उनका प्रदर्शन कई वर्षों तक असाधारण रहा, लेकिन उसे अगली बड़ी चीज के रूप में प्रमोट करने के लिए कभी कोई ऑनलाइन फैन क्लब या लोग नहीं मिले। उसे जितना श्रेय और हाइप मिला, वह उससे कहीं अधिक का हकदार है।”
यहां देखिए वीरू का X पोस्ट –
When it comes to hype, one of the least hyped guys is Kuldeep Yadav.
Been exceptional for many years, but never got a online fan club or people to hype him as the next big thing. Deserves a lot more credit and hype than he gets . pic.twitter.com/DWiH8Hy4Di— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 25, 2024